Budget 2026: नए बजट में मोबाइल के दामों पर कितना होगा असर? बैटरी की कीमतों में होगी कटौती

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 को पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी कि एनर्जी सेक्टर में लिथियम-आयन सेल, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और इससे जुड़े मैन्युफैक्चरिंग में उपयोग होने वाले कैपिटल गुड्स पर कस्टम ड्यूटी से छूट मिलेगी.

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 को पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी कि एनर्जी सेक्टर में लिथियम-आयन सेल, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और इससे जुड़े मैन्युफैक्चरिंग में उपयोग होने वाले कैपिटल गुड्स पर कस्टम ड्यूटी से छूट मिलेगी.

author-image
Mohit Saxena
New Update
Mobile Caller

Budget 2026:  केंद्रीय बजट 2026 को पेश कर दिया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस दौरान कई बड़े ऐलान किए. उन्होंने कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स आइटम में उपयोग होने वाली बैटरी और उसके इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल में कस्टम इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती की बात कही है. वित्त मंत्री के इस ऐलान के बाद स्मार्टफोन समेत कई कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स आइटम के दाम में कमी आ सकती है.   

Advertisment

कस्टम ड्यूटी पर छूट मिलेगी

वित्त मंत्री के अनुसार, एनर्जी सेक्टर में लिथियम-आयन सेल, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और उनसे जुड़े मैन्युफैक्चरिंग में उपयोग होने वाले कैपिटल गुड्स पर कस्टम ड्यूटी पर छूट मिलेगी. वित्त मंत्री के अनुसार, स्पेशल इकॉनोमिक्स जोन (SEZ) में तैयार सामान के निर्यात पर किफायती ड्यूटी मिले इसकी कोशिश होगी. 

कॉस्टिंग को कम करने में सहायता मिलेगी

भारत में SEZ के तहत कई कंपनियों को जगह के साथ संसाधन भी उपलब्ध कराए गए हैं. इसमें कुछ नियमों में छूट मिलती है. SEZ की सहायता से देश में नौकरियों के अवसर मिलेंगे. मोबाइज फोन में बैटरी पैक की अहम भूमिका होती है. मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग में स्मार्टफोन में बैटरी के दाम मैटेरियल की कीमत 2 अमेरिकी डॉलर से लेकर 4 अमेरिकी डॉलर तक होगी. स्मार्टफोन के अंदर लीथियम ऑयन, लीथियम-पॉलीमर, सिलिकन कार्बन बैटरी का उपयोग होता है. इस तरह से अगर बैटरी में किसी तरह की कटौती होती है तो उससे कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स आइटम की कॉस्टिंग को कम करने में सहायता मिलेगी.  

ये भी पढ़ें:  Budget 2026 : बजट 2026 में टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत! रिवाइज्ड ITR फाइल करने की डेडलाइन बढ़ी, नाममात्र फीस पर एक्स्ट्रा टाइम

Union Budget 2026
Advertisment