/newsnation/media/post_attachments/images/2022/09/23/bankk-25.jpg)
Bank Holidays In October 2022( Photo Credit : Social Media)
Bank Holidays In October 2022: सितम्बर महीने का आखिरी हफ्ता नजदीक है, इस के साथ नए महीने यानि अक्टूबर की शुरुआत होने जा रही है. भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है. अगले महीने अक्टूबर में कुछ दिन बैंक बंद रहेंगे. जानकारी हो कि सरकारी छुट्टी के कारण बैंक हर महीने कुछ दिन बंद रहते हैं. ग्राहकों को बैंकिग और वित्तीय लेन- देन से जुड़े कामों में परेशानी ना आए इसके लिए बैंक हालिडे के बारे में पहली ही जानकारी दे दी जाती है. देश का केंद्रीय बैंक आरबीआई अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बैंक की छुट्टियों को पहले ही लिस्ट कर देता है. इस बार अगले महीने अक्टूबर में बैंक करीब 21 दिनों के लिए बंद रहेंगे. आइए जानते हैं अगले महीने बैंक कितने दिन बंद रहेंगे.
इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
1 अक्टूबर 2022 - बैंक अकाउंट्स की हाफ-ईयरली क्लोजिंग
2 अक्टूबर- गांधी जयंती
3 अक्टूबर- दुर्गा पूजा
4 अक्टूबर- दुर्गा पूजा और दशहरा (महा नवमी)
5 अक्टूबर- दुर्गा पूजा और दशहरा (विजय दशमी)
6 अक्टूबर- दुर्गा पूजा
7 अक्टूबर- दुर्गा पूजा
8 अक्टूबर- दूसरा शनिवार और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी
9 अक्टूबर- रविवार का अवकाश
13 अक्टूबर- करवा चौथ
14 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार
16 अक्टूबर- रविवार का अवकाश
18 अक्टूबर- काती बिहु
22 अक्टूबर- चौथा शनिवार
23 अक्टूबर- रविवार का अवकाश
24 अक्टूबर- काली पूजा/ दीपावली/ दिवाली (लक्ष्मी पूजन/ नरक चतुर्दशी)
25 अक्टूबर- लक्ष्मी पूजा/ दीपावली/ गोवर्धन पूजा
26 अक्टूबर- गोवर्धन पूजा/ विक्रम संवत न्यू ईयर डे/ भाई बीज/ भाई दूज/ दिवाली (बली प्रतिपदा)/ लक्ष्मी पूजा
27 अक्टूबर- भाईदूज/ चित्रगुप्त जयंती/ लक्ष्मी पूजा/ दीपावली
30 अक्टूबर- रविवार का अवकाश
31 अक्टूबर- सरदार वल्लभभाई पटेल जन्मदिन और छठ पूजा
ये भी पढ़ेंः आधार के Offline KYC की आसान हुई प्रक्रिया, दो स्टेप्स में हो रहा अब काम
बता दें भारतीय रिजर्व बैंक देश भर के बैंकों की छुट्टियां राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक आधार पर लिस्ट की जाती है. बैंको में कुछ छुट्टियां केवल कुछ ही राज्यों में लागू होती है. ज्यादा जानकारी के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट (https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) पर भी विजिट कर सकते हैं.