जायरा वसीम छेड़खानी मामला: सहयात्री ने किया आरोपी का बचाव
जायरा वसीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और प्लेन में छेड़खानी का आरोप लगाया।
नई दिल्ली:
'दंगल गर्ल' जायरा वसीम के साथ छेड़छाड़ मामले में एक नया मोड़ आ गया है। प्लेन में सवार एक अन्य पैसेंजर ने आरोपी का बचाव करते हुए पुलिस में बयान दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी विकास सचदेवा का पक्ष लेते हुए सहयात्री ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं देखा। सहयात्री ने मुंबई पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है। उसने बताया कि वह उसी क्लास में था, जिसमें जायरा और आरोपी बैठे थे।
रिपोर्ट्स की मानें तो सहयात्री ने पुलिस को बताया कि एक्ट्रेस जिस सीट पर बैठी हुई थी, सचदेवा ने उस सीट की आर्मरेस्ट पर पैर रखे थे। इसके अलावा उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। सचदेवा जैसे ही सीट पर बैठे, वह सो गए थे। इसके अलावा उन्हें किसी भी तरह की बदतमीजी करते नहीं देखा।
ये भी पढ़ें: जायरा छेड़छाड़ मामला: आरोपी विकास सचदेवा 13 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में
सहयात्री के अनुसार, मुंबई एयरपोर्ट पर जब प्लेन लैंड हुआ तो एक्ट्रेस उन पर चिल्लाने लगी। इस पर सचदेवा ने माफी भी मांगी। बता दें कि इसके पहले आरोपी की पत्नी भी उनके बचाव में उतर चुकी हैं।
ये है पूरा मामला
जायरा वसीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और प्लेन में छेड़खानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी सीट पर पीछे बैठे शख्स ने अपने पैर से उनकी गर्दन और पीठ को जबरन छुआ।
मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी विकास सचदेवा को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया गया था, जहां से 13 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें: शादी के बाद 'वीरुष्का' की ये फोटो हुई VIRAL
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट