logo-image

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के नए गाने 'आशिक सरेंडर हुआ' में वरुण-आलिया ने एक बार फिर लगाया डांस का तड़का

'आशिक सरेंडर हुआ' गाने को अमाल मलिक और श्रेया घोषाल ने गाया है, जबकि शब्बीर अहमद ने गाना लिखा है।

Updated on: 25 Feb 2017, 12:59 PM

मुंबई:

बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसके पहले इस फिल्म का एक नया गाना 'आशिक सरेंडर हुआ' रिलीज हुआ है। इस गाने में दोनों एक्टर मस्ती के मूड मे नजर आ रहे हैं।

फिल्म के नए गाने में दर्शकों को आलिया और वरुण का बेहतरीन डांस देखने को मिलेगा। 'आशिक सरेंडर हुआ' गाने को अमाल मलिक और श्रेया घोषाल ने गाया है, जबकि शब्बीर अहमद ने गाना लिखा है।

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में 90 के दशक का गाना 'तम्मा-तम्मा' का रीमेक भी देखने को मिला, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं एक रोमांटिक गाना 'हमसफर' भी रिलीज हो चुका है।

ये भी पढ़ें: 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की रिलीज से पहले वरुण धवन ने बताया क्यों दिल के करीब है फिल्म

फिल्म में वरुण अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे। यह तीसरी बार है, जब दोनों किसी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। इससे पहले दोनों करण जौहर की 2012 की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 2014 में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में नजर आ चुके हैं। 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 10 मार्च को रिलीज होगी।

यहां देखें गाना:

ये भी पढ़ें: गलती से भी ना छोड़े सुबह का नाश्ता, पढ़ें इसके 5 नुकसान