हॉन्गकॉन्ग के मैडम तुसाद में अब लगेगा वरुण धवन का मोम का पुतला
मैडम तुसाद के कुशल कारीगरों की एक टीम विशेष रूप से वरुण से मिलने के लिए मुंबई पहुंची थी।
हांगकांग:
हॉन्गकॉन्ग के मैडम तुसाद संग्रहालय में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का मोम का पुतला लगेगा। वह महात्मा गांधी, नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन के बाद चौथे भारतीय होंगे, जिनका पुतला यहां लगेगा। वह 2018 की पहली तिमाही में इसका अनावरण करेंगे।
वरुण ने ट्वीट किया, 'बहुत बड़ा सम्मान। अपने मोम के पुतले को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। धन्यवाद।' मैडम तुसाद की आधिकारिक वेबसाइट पर वरुण ने कहा, 'मैडम तुसाद के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। मैं हॉन्गकॉन्ग में अपने मोम के पुतले के लिए बहुत ही उत्सुक हूं।'
ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर ने जारी किया 'मुल्क' का पहला लुक
#madametussauds coming soon pic.twitter.com/pAR9SWGC8T
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) October 16, 2017
मैडम तुसाद के कुशल कारीगरों की एक टीम विशेष रूप से वरुण से मिलने के लिए मुंबई पहुंची थी। साथ ही एक विस्तृत बैठक की। 200 से भी अधिक माप लिए गए और टीम ने वरुण के आंख और बाल के रंग को भी मिलाया। वरुण ने भी टीम के साथ पुतले के पोज को लेकर विचार साझा किए।
मैडम तुसाद, हॉन्गकॉन्ग की महाप्रबंधक जेनी यू ने कहा, 'वरुण धवन बॉलीवुड के सबसे चहेते अभिनेताओं में से एक हैं। हम इस बॉलीवुड अभिनेता के साथ साझेदारी करके काफी प्रसन्न हैं। हॉन्गकॉन्ग एक बहुसांस्कृतिक महानगर है, जोकि हमें एक अनोखा ब्रांड बनाता है।'
ये भी पढ़ें: दिवाली 2017: शहनाज हुसैन के टिप्स से चमकाएं बाल, हाथ और नाखून
यू ने कहा, 'पर्यटक यहां मैडम तुसाद में हॉलीवुड, एशिया और बॉलीवुड के सितारों से मिल सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मों की दुनिया भर में लोकप्रियता हांगकांग के लोगों को बॉलीवुड की संस्कृति के प्रति आकर्षित कर रही है। इसके अलावा, भारतीय, हॉन्गकॉन्ग में चौथा सबसे बड़ा जातीय समूह हैं। हमें यकीन है कि वरुण का पुतला पर्यटकों के लिए एक नया अनुभव रहेगा।'
बता दें कि हाल में वरुण धवन की 'जुड़वा 2' रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज और तापसी पन्नू नजर आईं। यह फिल्म सलमान खान की 'जुड़वा' का सीक्वल है।
ये भी पढ़ें: धनतेरस 2017: पूजा करने का शुभ मुहूर्त और विधि
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Rashmi Desai Fat-Shamed: फैट-शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को रश्मि देसाई ने दिया करारा जवाब, कही ये बातें
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी