logo-image

...जब V-Day पर वरुण धवन ने 'वैदेही' से कहा, हम तुम्हारे लिए फूल लाए हैं!

वरुण-आलिया 2012 की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 2014 में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में नजर आ चुके हैं। 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 10 मार्च को रिलीज होगी।

Updated on: 14 Feb 2017, 07:12 PM

मुंबई:

अभिनेता वरुण धवन ने वैलेंटाइन-डे के खास मौके पर आलिया भट्ट के लिए एक खास गिफ्ट तैयार किया। जी हां, आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की सह-कलाकार आलिया भट्ट के लिए उन्होंने फूलों का गुलदस्ता तैयार किया। वरुण ने अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह सफेद लिली के फूलों का गुच्छा लिए नजर आए।

वरुण धवन ने तस्वीर के साथ लिखा, 'प्रिय वैदेही, वेलेंटाइन-डे के लिए हम तुम्हारे लिए फूल लाए हैं।' बता दें कि 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में आलिया के किरदार का नाम वैदेही है।

ये भी पढ़ें: 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की रिलीज से पहले वरुण धवन ने बताया क्यों दिल के करीब है फिल्म

आलिया ने भी वरुण की तस्वीर साझा कर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'शुक्रिया बद्री। मेरे पास भी आपके लिए फूल है।' वरुण और आलिया 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की रिलीज के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: तैमूर के जन्म के बाद 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं करीना कपूर खान

दोनों तीसरी बार किसी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। इससे पहले दोनों करण जौहर की 2012 की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 2014 में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में नजर आ चुके हैं। 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 10 मार्च को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: गुलाब और चॉकलेट हुए पुराने, इन गिफ्ट से करें वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार का इजहार