'कलंक' में माधुरी और संजय दत्त की जोड़ी 21 साल बाद आएगी नज़र, पोस्टर में हुआ ऐलान
वरुण धवन और आलिया भट्ट एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नज़र आएंगे। दोनों स्टार्स कारन जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' में दिखाई देंगे।
मुंबई:
वरुण धवन और आलिया भट्ट एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नज़र आएंगे। दोनों स्टार्स कारन जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' में दिखाई देंगे। काफी समय से करण जौहर अपनी फिल्म शिद्दत को लेकर चर्चा में थे।
'शिद्दत' में आलिया को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कुछ वक्त पहले करण जौहर ने इन खबरों पर विराम लगते हुए एक ट्वीट किया। करण जौहर ने खुलासा किया कि इस फिल्म का नाम 'शिद्दत' नहीं है। 'शिद्दत' में 21 साल बाद 'धक्-धक् गर्ल' माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की जोड़ी नज़र आएगी।
इस फिल्म में वरुण, आलिया , सोनाक्षी सिन्हा ,आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारें नज़र आएंगे। आलिया भट्ट ने 'कलंक' का पहला पोस्टर शेयर किया।
More on #Kalank...
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 18, 2018
The film, which was planned 15 years ago by Karan and his dad Yash Johar, will finally be made in 2018...
Story is set in 1940s...
On 18 April 2014, #2States had released. On 18 April 2018, #Kalank begins its journey...#Kalank to release on 19 April 2019. pic.twitter.com/hmlhxetpYx
'कलंक 70 और 80 के दशक की फिल्मों की यादों को ताज़ा करेगी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन करेंगे। 'कलंक' की कहानी, करण के पिता यश जौहर के काफी करीब थी। 'कलंक' अगले साल 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
और पढ़ें: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की पत्नी का 92 साल की उम्र में निधन
'कलंक' से पहले आलिया और वरुण 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' , 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में नज़र आ चुके है। वहीं माधुरी और संजय दत्त 'सज्जन', 'खलनायक' और 'थानेदार' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं।
वर्कफ़्रंट की बात करें तो फिल्मकार अभिषेक वर्मन की फिल्म 'शिद्दत' में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की जगह माधुरी दीक्षित नजर आएंगी। इसके आलावा मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट' से माधुरी मराठी सिनेमा जगत में डेब्यू करने जा रही हैं।
और पढ़ें: मीका सिंह ने 'दस का दम' के लिए रिकॉर्ड किया गाना, सलमान 9 साल बाद छोटे पर्दे पर मचाएंगे धमाल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें