IN PICS: 'ट्यूबलाइट' से पहले सलमान-सोहेल की जोड़ी ने इन फिल्मों में एक साथ मचाया धमाल
21 मई को 'ट्यूबलाइट' फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म में सलमान खान को अपने भाई सोहेल से बेहद प्यार करते हुए दिखाया गया है।
नई दिल्ली:
सलमान खान अपने दोनों भाई अरबाज और सोहेल के साथ कई फिल्मों में अभिनय करते हुए नजर आ चुके हैं। एक बार फिर कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' में सलमान खान लंबे अरसे बाद भाई सोहेल खान के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं।
फिल्म के गाने तिनका तिनका दिल मेरा, रेडियो और नाच मेरी जान रिलीज होने के बाद सलमान और सोहेल के बेइंतहा प्यार को उनके फैंस देखने के लिए खासा बेताब दिख रहे हैं।
आइए हम आपको बताते हैं, इससे पहले सलमान खान और सोहेल खान ने किन किन फिल्मों में एक साथ काम किया है। और कब सोहेल खान ने बड़े भाई सलमान को डायरेक्ट किया है।
21 मई को 'ट्यूबलाइट' फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म में सलमान खान को अपने भाई सोहेल से बेहद प्यार करते हुए दिखाया गया है, जो युद्ध पर गए अपने भाई के दुश्मन के चंगुल में फंस जाने पर उसकी खोज में निकल जाता है।
साल 2005 में आई 'मैंने प्यार क्यों किया' में दोनों ने एक साथ काम किया था। यह फिल्म कॉमेडी बेस्ट थी।
सलाम ए इश्क: ए ट्रब्यूट टू लव एंड वार साल 2007 में थी। इस फिल्म में दोनों का काम काफी सराहा गया था। यह फिल्म मेगा स्टारर थी।
7 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'वीर' में सलमान और सोहेल ने भाईयों का किरदार निभाया था। इसमें पृथ्वी ज्ञानेंद्र सिंह अंग्रेजों से बदला लेना चाहता है। वह अपने बेटे,वीर को उनकी योजनाओं के बारें अध्ययन करने के लिए ब्रिटेन भेजता है।
1998 में आई फिल्म 'प्यार कियो तो डरना क्या' सुपरहिट फिल्म साबित हुई। फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ बिजनेस किया। इस फिल्म में सलमान को दर्शकों ने बिना शर्ट के देखा था। इस फिल्म को सोहेल खान ने डायरेक्ट किया था।
वर्ष 2014 में आई फिल्म 'जय हो' में सलमान खान ने अभिनय की कमान संभाली थी और सोहेल खान ने इसका निर्देशन किया था।
2010 में आई फिल्म 'दबंग' में सलमान खान ने चुलबुल पांडे का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ अरबाज खान थे।
1999 में आई फिल्म 'हैलो ब्रदर' में सलमान खान, अरबाज खान के साथ रानी मुखर्जी भी थी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
MS Dhoni : धोनी के चक्कर में फैन ने कर लिया गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप, कारण जाकर उड़ जाएंगे आपके होश
-
KKR vs DC Dream11 Prediction : कोलकाता और दिल्ली के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
-
KKR vs DC Head to Head : कोलकाता और दिल्ली में होती है कांटे की टक्कर, हेड टू हेड आंकड़ों में देख लीजिए
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें
-
Mulank 1 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 1 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
May Property Purchase Muhurat: मई 2024 में संपत्ति खरीदने के ये हैं 7 शुभ मुहूर्त, आप भी नोट कर लें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें तुलसी के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर!