श्रीदेवी की आखिरी ख्वाहिश होगी पूरी, मुंबई में दी जाएगी 'सफेद' विदाई
श्रीदेवी एक हफ्ते पहले बॉलीवुड एक्टर और भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए दुबई गई थीं।
मुंबई:
श्रीदेवी के निधन के बाद अब सभी को उनका पार्थिव शरीर मुंबई आने का इंतजार है। हर कोई उनकी आखिरी झलक पाना चाहता है। वर्सोवा स्थित 'भाग्य' बंग्ले में उनका शव दर्शन के लिए रखा जाएगा, लेकिन यहां श्री की आखिरी ख्वाहिश भी पूरी होगी।
जानकारी के मुताबिक, श्रीदेवी को सफेद रंग बेहद पसंद था। उन्होंने कई बार अपने करीबियों को कहा था कि उनके आखिरी पलों में सब कुछ सफेद रंग का हो। ऐसे में उनकी आखिरी ख्वाहिश को पूरा किया जा रहा है। बंग्ले में पर्दों से लेकर फूलों तक, सभी चीजें सफेद रखी गई हैं।
ये भी पढ़ें: दुबई में होटल के कमरे में कुछ यूं बीते श्रीदेवी के आखिरी 'लम्हे'
कब-कैसे हुआ निधन
बता दें कि श्रीदेवी एक हफ्ते पहले बॉलीवुड एक्टर और भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए दुबई गई थीं। उनके साथ पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी भी थीं। वहीं बड़ी बेटी जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग के कारण दुबई नहीं जा सकीं।
खबरों की मानें तो निधन से पहले श्रीदेवी दुबई के एमिरेट्स टावर होटल में अपने कमरे में थीं। वह दो दिन से कमरे से बाहर नहीं निकली थीं। वहीं बोनी कपूर मोहित-अंतरा की शादी के बाद मुंबई वापस लौट आए थे, लेकिन शनिवार को वह श्री को सरप्राइज देने दुबई पहुंचे।
बोनी ने श्रीदेवी से बातें की और इसके बाद दोनों डिनर डेट पर जाने के लिए तैयार होने लगे। रात करीब 9 बजे श्रीदेवी बाथरूम गईं, लेकिन जब 15 मिनट बाद भी बाहर नहीं आईं तो बोनी ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोला तो देखा कि श्रीदेवी अचेत अवस्था में नीचे गिरी हुई हैं।
इसके बाद आनन-फानन में बोनी ने रिश्तेदारों को बुलाया और पुलिस को जानकारी दी। श्रीदेवी को हॉस्पिटल लेकर जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने बताया कि हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया है।
ये भी पढ़ें: श्रीदेवी ने बॉलीवुड को दे दी पूरी जिंदगी, इन तस्वीरों में देखें उनके अलग-अलग रूप
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Santoshi Mata ki Aarti: जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं? तो शुक्रवार को पढ़ें मां संतोषी की ये आरती
-
Karnavedha Sanskar Muhurat May 2024: कर्णवेध संस्कार मई में कब-कब कर सकते हैं ? जानें डेट और शुभ मुहूर्त
-
May 2024 Health Horoscope: मेष, मिथुन राशि वाले सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, पढ़ें मासिक स्वास्थ्य राशिफल
-
May 2024 Arthik Rashifal: मई में इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, जमकर होगी कमाई!