logo-image

सोनू निगम अज़ान कंट्रोवर्सी: कंगना रनौत ने कहा- मस्जिद, मंदिर में ​होने वाली धार्मिक गतिविधियां मुझे पंसद हैं

सिंगर सोनू निगम के मत का भी सम्मान करना चाहिए क्योंकि वह उनका अपना विचार है।

Updated on: 23 Apr 2017, 12:07 AM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम का अज़ान कंट्रोवर्सी पर बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस मामले पर बॉलीवुड भी दो धड़ों में बंट गया है।

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मुंबई में शुक्रवार को हुए एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें अज़ान से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सिंगर सोनू निगम के मत का भी सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वह उनका अपना विचार है।

हाल ही में एक कार्यक्रम में पहुंची कंगना रनौत ने कहा कि मैं किसी और के लिए नहीं कह सकती, लेकिन मुझे व्यक्तिगत तौर पर अज़ान पसंद है। जब मैं 'तनु वेड्स मनु' की शूटिंग कर रही थी लखनऊ में उस समय मुझे वहां का माहौल पसंद आया था।

ये भी पढ़ें: सोहा अली खान हैं प्रेग्नेंट: पटौदी परिवार में तैमूर के बाद आएगा नन्हा मेहमान

मैं सिर्फ अपने लिए बोल सकती हूं। कोई भी धार्मिक गतिविधियां होती हैं चाहे वो गुरुद्वारे में हो या भगवदगीता का पाठ हो या अजान हो मुझे निजी तौर पर बहुत पसंद है और मैं हर जगह जाती हूं चाहे वो मस्जिद हो, मंदिर हो या चर्च हों। क्रिसमस के समय भी जाते हैं।

यह मैं अपनी बात कर रही हूं। इसका मतलब यह नहीं है कि जो सोनू निगम कह रहे हैं उस पर विचार नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें: 'नूर'​ मूवी रिव्यू: सोनाक्षी सिन्हा जर्नलिस्ट की भूमिका में दिखीं बेनूर

कंगना से पहले पूजा भट्ट, मीका सिंह भी सोनू निगम के ट्वीट के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुके हैं। वहीं आप नेता कुमार विश्वास सोनू निगम के साथ दिखे।

बता दें सोनू निगम ने हाल ही में लाउडस्पीकर के अज़ान के दौरान इस्तेमाल को लेकर ट्वीट कर आपत्ति जताई थी।

ये भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' भारत में 1600 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज