logo-image

सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी में पापा अनिल कपूर ने किया भांगड़ा, शिल्पा शेट्टी संग लगाए ठुमके, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर संगीत सेरेमनी के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसमें अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी के साथ झक्कास डांस करते नजर आ रहे हैं।

Updated on: 08 May 2018, 08:35 AM

मुंबई:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेंगी। इसके पहले बीती रात हुई संगीत सेरेमनी में पूरा बॉलीवुड नजर आया। पापा अनिल कपूर ने शिल्पा शेट्टी के साथ जमकर ठुमके लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोनम के घर में शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन जारी है। पहले मेहंदी सेरेमनी हुई। फिर संगीत का कार्यक्रम हुआ, जिसमें कई दिग्गज सितारे पहुंचे।

इस फंक्शन के लिए पहले से ही ड्रेस कोड डिसाइड किया गया था। इसलिए सभी व्हाइट कलर के कपड़ों में पार्टी में शरीक हुए।

सोशल मीडिया पर संगीत सेरेमनी के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसमें अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी के साथ झक्कास डांस करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जानें, क्या है सोनम और श्रीदेवी का मेहंदी कनेक्शन?