'तैमूर' विवाद पर बोले पापा सैफ अली खान- परेशानी हुई तो बदल दूंगा नाम
सैफीना तैमूर के नाम को लेकर मीडिया में खड़े हुए विवाद से बेहद परेशान है।
नई दिल्ली:
सैफ अली खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान के नाम पर जन्म से शुरू हुए विवाद को लेकर पहली बार खुलकर सामने आए हैं। सैफ अली खान ने बताया है कि विवाद के समय से ही उन्होंने तैमूर का नाम बदलने के बारे में सोच लिया था, लेकिन बाद में उन्हें ये करना सही नहीं लगा और सैफ ने अपने इस फैसले को ड्राप कर दिया।
सैफ ने अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में इन सभी बातों का खुलासा किया है।
बता दें शुरू से ही सैफीना तैमूर के नाम को लेकर मीडिया में खड़े हुए विवाद से बेहद परेशान है। उनका मानना है कि उन्हें अपने बच्चे का नाम रखने का पूरा अधिकार है और इस पर किसी भी तरह का कोई भी विवाद नहीं बनाया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- तैमूर की मम्मी करीना कपूर 1 महीने में ऐसे हुईं स्लिम-ट्रिम, देखें तस्वीरें
तैमूर के नाम पर हुए विवाद के बारे में सैफ ने कहा, 'मैंने तैमूर का नाम बदलने के बारे में सोच लिया था, लेकिन करीना इस बात से सहमत नहीं थी। करीना ने कहा- लोग तुम्हारी राय का सम्मान करते हैं और तुम...।' मैंने कहा हां, लेकिन ये लोगों के बारे में नहीं है। मैं नहीं चाहता कि मेरा बेटा आगे भी इसी विवाद में फंसा रहा। ऐसा हो सकता है कि जब वो एक या दो साल का हो तो हम नाम बदल दें, अभी सोच रहे हैं कि क्या करें। मेरे पीआर टीम से कुछ लोग मेरी राय से सहमत थे और हमने एक लेटर भी ड्राफ्ट कर लिया था। लेकिन बाद में जब मैंने उसे पढ़ा तो बहुत ही खराब लगा। फिर मैंने सोचा कि ऐसा नहीं करते हैं।'
यह भी पढ़ें- करीना और सैफ के बेटे तैमूर की फोटो हुई वायरल, आप भी देखें सैफीना के बेटे की पहली तस्वीर
आगे सैफ ने कहा, 'अगर मुझे ऐसा लगा कि नाम की वजह से तैमूर को स्कूम में परेशानी का सामना करना पड़ेगा, तो हो सकता है कि हम नाम बदल दें।'
आपको बता दें कि पिछले साल 20 दिसंबर को सैफ की पत्नी करीन कपूर ने बेटे को जन्म दिया और उसका नाम तैमूर अली खान पटौदी बताया।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट