logo-image

हेमा मालिनी की बेटी को डेट कर चुके हैं रणवीर सिंह, दीपिका से पहले इनसे रहा अफेयर

बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी जल्द ही सात फेरे लेने वाली है। हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की।

Updated on: 24 Oct 2018, 12:38 PM

मुंबई:

बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी जल्द ही सात फेरे लेने वाली है। हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की। जी हां, दोनों 14-15 नवंबर को हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थामेंगे। अन्य बॉलीवुड स्टार्स की तरह रणवीर सिंह भी अफेयर को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। हेमा मालिनी की बेटी से लेकर अनुष्का शर्मा तक, वह कई एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं।

रणवीर सिंह और आहना देओल (फाइल फोटो)
रणवीर सिंह और आहना देओल (फाइल फोटो)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने कॉलेज के दिनों में कुछ समय के लिए हेमा मालिनी की बेटी आहना देओल को डेट किया था। फिर आगे की पढ़ाई के लिए वह विदेश चले गए और आहना ने साल 2014 में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन वैभव वोहरा से शादी कर ली।

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा (फाइल फोटो)
रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा (फाइल फोटो)

रणवीर ने 'बैंड बाजा बारात' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। उस वक्त एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ उनके अफेयर के किस्से खूब सुनने को मिले थे। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। दोनों 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' और 'दिल धड़कने दो' मूवी में भी साथ नजर आएं। बता दें कि अनुष्का ने पिछले साल दिसंबर महीने में क्रिकेटर विराट कोहली का हाथ थामा है।

सोनाक्षी सिन्हा के साथ रणवीर (फाइल फोटो)
सोनाक्षी सिन्हा के साथ रणवीर (फाइल फोटो)

2013 में रिलीज हुई 'लुटेरे' फिल्म की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी रणवीर सिंह के अफेयर की खबर सामने आई थी। हालांकि, बाद में रणवीर ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि सोनाक्षी उनकी अच्छी दोस्त हैं।

दीपिका और रणवीर (फाइल फोटो)
दीपिका और रणवीर (फाइल फोटो)

रणवीर और दीपिका लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया। दोनों ने 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में साथ काम किया है।