logo-image

VIDEO: 'रंगून' का पहला गाना 'ब्लडी हेल' रिलीज़, देखें कंगना रनौत का अलग अंदाज़

'रंगून' 24 फरवरी को रिलीज होगी। यह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता विशाल भारद्वाज की फिल्म है।

Updated on: 12 Jan 2017, 05:50 PM

मुंबई:

'क्वीन' फिल्म से लोगों के दिलों पर राज करने वाली 'बॉलीवुड क्वीन' कंगना रनौत की फिल्म 'रंगून' आने वाली है। इस फिल्म का पहला गाना ब्लडी हेल (Bloody Hell) रिलीज़ हो गया है, जो कंगना पर फिल्माया गया है।

इस गाने में कंगना रनौत का अलग ही अंदाज़ नज़र आएगा। वह स्टेज पर हंटर चला रही हैं और बेहद ग्लैमरस-हॉट दिख रही हैं।

विशाल भारद्वाज ने अपनी आने वाली फिल्म 'रंगून' में एक अलग ही तरह का भारतीय सिनेमा पेश किया है। जिसमें झलक देखने को मिलती है भव्यता, रॉयल अंदाज, प्यार और वॉर की। फिल्म में एक ओर कंगना मिस जूलिया के रुप में अपने अदाएं पेश करती तो वहीं दूसरी ओर कहीं युद्ध के बीच पनपते प्यार की कहानी और धोखे को दिखाया गया है।

फिल्म की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश के घने जंगलों में की गई है, ताकि दूसरे विश्व युद्ध की झलक को रियल अंदाज में दिखा सके। 'रंगून' 24 फरवरी को रिलीज होगी। 'रंगून' राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता विशाल भारद्वाज की फिल्म है। विशाल की ये फिल्म 1940 के दशक में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

यहां देखें 'रंगून' का नया गाना: