बिन बुलाए '2.0' के फर्स्ट लुक लॉन्च प्रोग्राम में पहुंचे सलमान खान, रजनीकांत के लिए दिया ये बयान
खबरों के मुताबिक, '2.0' फिल्म 350 करोड़ रुपए में बनी है। इसमें अक्षय कुमार, एमी जैक्सन, सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन भूमिका निभा रहे हैं।
मुंबई:
यशराज स्टूडियो में रजनीकांत की फिल्म '2.0' का फर्स्ट लुक लॉन्च किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सलमान खान ने कहा कि रजनीकांत सबसे अमेजिंग इंसान हैं।
सलमान खान ने आगे कहा, 'रजनीकांत बेहद अद्भुत शख्सियत हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। मुझे इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया था, लेकिन मैं खुद को रोक नहीं सका और यहां चला आया।'
कार्यक्रम में करन जौहर भी मौजूद थे। ऐसे में सलमान ने चुटकी लेते हुए करन से पूछा कि वो इस (2.0) तरह की फिल्में क्यों नहीं बनाते हैं। वहीं, दबंग खान ने अक्षय कुमार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार बेहद प्रतिभावान हैं। गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने '2.0' में विलेन का किरदार निभाया है।
अक्षय कुमार ने ट्विटर पर फिल्म के फर्स्ट लुक की तस्वीर शेयर की है।
And the BATTLE begins! Get set for a #3Diwali2017 with #2Point0! #2Point0FLLaunch pic.twitter.com/p9vVOdv2Sv
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 20, 2016
अक्षय ने अपने रोल की भी एक झलक लोगों को दिखाई है।
Evil has a new face! #2Point0 #3Diwali2017 #2Point0FLLaunch pic.twitter.com/k33uwU6eg2
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 20, 2016
'2.0' फिल्म का निर्देशन शंकर कर रहे हैं। वहीं, संगीत ए आर रहमान ने दिया है। '2.0' साल 2010 में आई तमिल मूवी 'एंथीरम' यानी 'रोबोट' का सीक्वल है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 350 करोड़ रुपए में बनी है। इसमें अक्षय कुमार, एमी जैक्सन, सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन भूमिका निभा रहे हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट