निर्भया फैसले पर भावुक हुई प्रियंका चोपड़ा, लिखा इमोशनल खत
निर्भया मामले पर सु्प्रीम कोर्ट के फैसले ने पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी खुशी जताई।
नई दिल्ली:
निर्भया मामले पर सु्प्रीम कोर्ट के फैसले पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने खुशी जताई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रियंका ने इमोशनल होकर दिल को छू लेने वाला लेटर लिखा। ये लेटर उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया है। प्रियंका ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सच की जीत बताया है।
इसे भी पढ़ें: मुंबई लौटने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह, जोया अख्तर के साथ की पार्टी, फोटो वायरल
प्रियंका ने लिखा, 'इस फैसले को आने में भले पांच साल लगे हो लेकिन आखिर आज सच जीत ही गया। इस फैसले से सभी को सीख मिलेगी। मुझे अपने देश की कानून व्यवस्था पर गर्व महसूस हो रहा है। पिछले पांच सालों से पूरा देश इस फैसले की मांग कर रहा था। सभी चाहते थे कि इन 6 दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले। यह कोई मामूली लड़ाई नहीं थी। ऐसी क्रांति थी जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।'
#Nirbhaya pic.twitter.com/Wj9RcjXQ7r
— PRIYANKA (@priyankachopra) May 5, 2017
आगे प्रियंका ने लिखा कि ये कोई मामूली लड़ाई नहीं थी। ये एक ऐसी क्रांति थी जिसने पूरे भारत को हिला दिया था। इस क्रांति में भारत का हर तबका चाहे वह वर्किंग वुमन, स्टूडेंट्स, हर कोई इसमें शामिल था।
इसे भी पढ़ें: कल्पना चावला की तरह प्रियंका चोपड़ा भी अंतरिक्ष में भरेंगी उड़ान!
फिलहाल प्रियंका यूनिसेफ की गुडविल एंबेसेडर प्रियंका 'एंड वॉयलेंस एगेन्स्ट चिल्ड्रन' के प्रचार के लिए जिम्बाब्वे में हैं। प्रियंका चोपड़ा अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला की बायोपिक में नजर आने वाली है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Guru Gochar 2024: आज बृहस्पति देव बनाने जा रहे हैं कुबेर योग, रातोंरात अमीर बन जाएंगे इन 3 राशियों के लोग!
-
Nautapa 2024 Date: कब से शुरू हो रहा है नौतपा, इन नौ दिनों में क्यो पड़ती है भीष्ण गर्मी
-
Aaj Ka Panchang 1 May 2024: क्या है 1 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Satyanarayan Vrat 2024: इस साल कब-कब है सत्यनारायण व्रत, तिथि और शुभ मुहूर्त कर लें नोट