logo-image

मुंबई लौटने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह, जोया अख्तर के साथ की पार्टी, फोटो वायरल

वहीं रणवीर सिंह ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रियंका और जोया के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है।

Updated on: 24 Apr 2017, 08:37 AM

नई दिल्ली:

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भारत लौट आई हैं। स्वदेश लौटने के प्रियंका ने शनिवार को रणवीर सिंह के साथ जमकर पार्टी की।

प्रियंका ने पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इसमें लिखा है- 'दोस्तों के साथ अच्छा समय'। वहीं रणवीर सिंह ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रियंका और जोया के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है।

बॉलीवुड से हॉलीवुड की उड़ान भरने वाली प्रिंयका कई महीनों से न्यूयॉर्क में रह रही हैं। उन्होंने हाल ही में अमेरीकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी की है।

ये भी पढ़ें: 'बाहुबली 2' की रिलीज से पहले देश की सबसे धमाकेदार फिल्म के 10 सस्पेंस से उठा पर्दा! आप भी पढ़ें

इस शो में प्रियंका एलेक्स पेरिश की भूमिका में नजर आती हैं। फिल्मकार रितेश सिधवानी ने यह पार्टी रखी थी, जिसमें रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा के अलावा जोया अख्तर, होमी अदजानिया, नित्या मेहरा और फोटोग्राफर अभीत गिदवानी शामिल हुए थे।

प्रियंका की आखिरी बॉलीवुड फिल्म प्रकाश झा की 'जय गंगाजल' है। कहा जा रहा है कि भारत में रहने के दौरान प्रियंका अपने आगामी बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर अंतिम फैसला ले सकती हैं।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही सुनील ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों को उनके प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया था, उन्होंने यह भी लिखा था कि वह अच्छे काम में खुद को लगाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर का नया शो देखकर दर्शक 'द कपिल शर्मा शो' भूलने को हो जाएंगे मजबूर!