logo-image

'दि लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट' में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन जैसे हॉलीवुड सितारों के साथ नजर आएंगी।

Updated on: 31 Jan 2017, 08:44 PM

लॉस एंजेलिस:

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और सुंदरता से लोगों को अपना दीवाना बना चुकी प्रियंका चोपड़ा अब 'दि लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट' के शो में नजर आएंगी।

प्रियंका इसके पहले 'दि टूनाइट शो स्टारिंग जिमी फेलोन' और 'ऐलन डीजेनरेस शो' जैसे लोकप्रिय सीरियल्स में जिम्मी किमेल, केली और माइकल जैसे कलाकारों के साथ नजर आ चुकी हैं। सभी ने प्रियंका की हाजिरजवाबी और मिलनसार स्वभाव की सराहना की है।

प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन जैसे हॉलीवुड सितारों के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म मई में रिलीज होगी। इसके अलावा वो अपने अमेरिकी धारावाहिक 'क्वांटिको' के दूसरे सत्र की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की पिता की तस्वीर, कहा- भारत हमेशा मेरी पहचान रहेगा