'सपना दीदी' में नजर आएगी पीकू जोड़ी, दीपिका पादुकोण बनेंगी माफिया क्वीन
'पीकू' की सुपरहिट अनूठी किस्म की इरफ़ान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है।
नई दिल्ली:
अपने बेहतरीन अभिनय से इंडस्ट्री के साथ दिलों पर राज करने वाले इरफ़ान खान बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कामयाबी के झंडे गाड़ चुके है।
'पीकू' की सुपरहिट अनूठी किस्म की इरफ़ान और दीपिका की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है।
'पीकू' के बाद एक बार ये जोड़ी 'सपना दीदी' फिल्म में नजर आएगी। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल तक शुरू होगी। टी-सीरीज के साथ मिलकर कृअर्ज और विशाल भारद्वाज इस फिल्म का निर्माण करेंगे।
फिल्म माफिया क्वीन रहीमा खान पर आधारित है जिन्हें सपना दीदी के नाम से जाना जाता था।
हनी त्रेहन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका लीड रोल में नजर आएंगी।
श्रद्धा कपूर 'हसीना पारकर' और बॉलीवुड के बेबाक क्वीन कंगना 'झांसी की रानी' के रूप में नजर आएंगी।
और पढ़ें: 'पटेल की पंजाबी शादी' का नया पोस्टर आउट, 15 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
अब दीपिका पादुकोण भी इस दबंग रोल में नजर आने की तैयारी में है।
फोर्ब्स मैगजीन की 2017 में सबसे अधिक कमाई करने वाले टॉप 10 बॉलीवुड कलाकारों की लिस्ट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बाजी मारी है।
दीपिका 1.10 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ छठे स्थान पर है, जबकि प्रियंका और दीपिका के ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह 1 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं।
और पढ़ें: 'छम्मकछल्लो' कहने पर अब जाना पड़ेगा जेल, जानें क्या है पूरा मामला
'पद्मावति' में आएंगी नजर
बता दें कि रणवीर और दीपिका की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में से एक है। फिलहाल दोनों संजय लीला भंसाली की मूवी 'पद्मावति' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें शाहिद कपूर भी लीड रोल में हैं।
फिल्म में रणवीर 'अलाउद्दीन खिलजी' और दीपिका 'पद्मावती' का किरदार निभाएंगी। इससे पहले यह जोड़ी भंसाली के साथ 'रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आ चुकी है।
और पढ़ें: घरेलू हिंसा की शिकार बनी ट्रांसजेंडर एक्टर 'बॉबी डार्लिंग', पति पर 'अननैचुरल सेक्स' का आरोप
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें