लिंग भेद के खिलाफ प्रियंका चोपड़ा ने उठाई आवाज़, कहा- न करें बेटा-बेटी में फर्क
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि बच्चों में समानता की भावना पैदा करने के लिए जरूरी हो जाता है कि माता-पिता लिंग के आधार पर अपने बच्चों के बीच भेदभाव न करें।
नई दिल्ली:
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि बच्चों में समानता की भावना पैदा करने के लिए जरूरी हो जाता है कि माता-पिता लिंग के आधार पर अपने बच्चों के बीच भेदभाव न करें।
यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल अम्बेसडर प्रियंका का यह भी कहना है कि परिवर्तन केवल तभी दिखाई देगा जब समाज लड़कों को लड़कियों का सम्मान करना सिखाएंगे।
उन्होंने ये भी कहा, 'मैं माता-पिता से अनुरोध करती हूं कि वो लिंग के आधार और अपने बच्चों के बीच भेद न करें। लड़के जब सड़क पर चलते हुए लड़कियों पर तंज कसते है तो इसे सामान्य समझा जाता है क्योंकि हमारे समाज में लड़की को परेशान करना लड़कों के लिए सामान्य सी बात मान ली जाती है । लेकिन हमें लड़कों को यह सीखाने की जरूरत है की असली पुरुष वहीं होता है जो महिलाओं का सम्मान करता है।'
और पढ़ें: सारा अली की पहली फिल्म 'केदारनाथ' के निर्माता और निर्देशक में खटपट
यूनिसेफ द्वारा आयोजित इस चर्चा में प्रियंका ने बताया कि युवा लड़के और लड़कियों को सशक्त बनाने की जरूरत हैं।
35 वर्षीय प्रियंका ने यह भी कहा है कि वह महिलाओं के उस विचार से सहमत है कि वो अपनी पसंद से गृहणी बनना चाहती हैं। लेकिन जब वो इसे पसंद नहीं करती तो इसका मतलब यह नहीं कि फिर उनके सपनों को पूरा करने से रोका जाए।
उन्होंने यह भी कहा, 'अगर मेरे पास एक जादू की छड़ी होती तो मैं मिनटों में चीज़ों को बदल देती। गृहस्थी बनाने में कुछ भी गलत नहीं लेकिन समस्या मानसिकता का है। जैसे लोग कहते हैं कि उनका शादी करना इसलिए जरूरी है क्योंकि कोई घर में उनकी मां की मदद कर सकें। मैं ये नहीं समझ पाती कि लोग पत्नी चाहते हैं या नौकर। लड़कियों को अपने सपनों को पूरा करने से नहीं रोका जाना चाहिए।'
और पढ़ें: वीडियो: सुरों के जादूगर मोहम्मद रफ़ी की सुरीली दास्तां और सुपरहिट गाने
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs LSG : हेड-अभिषेक का तूफान, हैदराबाद ने 9.4 ओवर में चेज किया 166 का लक्ष्य, लखनऊ को 10 विकेट से रौंदा
-
SRH vs LSG Dream11 Prediction: हैदराबाद और लखनऊ के मैच में ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम11 टीम, इसे चुनें कप्तान
-
DC vs RR : कुलदीप-मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा