हरियाणा की मानुषी छिल्लर बनी मिस वर्ल्ड, 17 साल बाद भारतीय लड़की ने जीता खिताब
17 सालों के लंबे अंतराल के बाद हरियाणा की मानुषी ने यह ताज अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मिस मेक्सिको और तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रही हैं।
नई दिल्ली:
चीन में भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया है। चीन के सान्या शहर एरीना में आयोजित समारोह में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियों ने भाग लिया था। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी मानुषी को इसके लिए बधाई दी है।
दरअसल, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और डायना हेडन के साथ अब तक पांच भारतीय सुंदरियां मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं।
17 सालों के लंबे अंतराल के बाद हरियाणा की मानुषी ने यह ताज अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मिस मेक्सिको और तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रही हैं। इससे पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब अपने नाम किया था।
प्रतियोगिता में 20 साल की मिस इंडिया मानुषी से पूछा गया कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों?
मानुषी ने इसका बेहद ही शानदार जवाब दिया। उन्होंने कहा एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नही, बल्कि सम्मान और प्यार से है।
Miss India Manushi Chhillar crowned as #MissWorld2017 pic.twitter.com/DcbuRkymUw
— ANI (@ANI) November 18, 2017
और पढ़ें: SEE PICS: मिस इंडिया से मिस वर्ल्ड बनी मानुषी छिल्लर इंस्टाग्राम पर भी हैं काफी एक्टिव
इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था- केवल एक चीज पर मुझे अपनी जिंदगी में विश्वास है और वह है अनिश्चितता और यही इस पीजेंट (ब्यूटी कॉन्टेस्ट) के बारे में सबसे अमेजिंग है।
डॉक्टरेट पैरेंट्स के घर पैदा हुई मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन से पढ़ाई की है। मिस इंडिया बनने के बाद हरियाणा की मानुषी छिल्लर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
और पढ़ें: गुजरात चुनाव के कारण 'पद्मावती' को रिलीज नहीं होने दे रही केंद्र सरकार: आईएमपीपीए
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
-
Lok Sabha Election 2024: एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बिहार में दिया अपना मतदान, पिता के लिए जनता से मांगा वोट
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Jayanti 2024: कब है शनि जयंती, कैसे करें पूजा और किस मंत्र का करें जाप
-
Vaishakh month 2024 Festivals: शुरू हो गया है वैशाख माह 2024, जानें मई के महीने में आने वाले व्रत त्योहार