logo-image

तैमूर की मॉम करीना कपूर खान सिने अवॉर्ड्स में इन गानों पर लगाएंगी ठुमके

इस समारोह में वह शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और सैफ अली खान को सम्मान देंगी।

Updated on: 11 Mar 2017, 08:19 PM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के लिए फेमस करीना कपूर खान जल्द ही आपको एक पुरस्कार समारोह में अपनी जर्बदस्त प्रस्तुति देते हुए दिखाई देंगी। इस समारोह में वह शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और सैफ अली खान को सम्मान देंगी। आपको करीना कपूर की सिने अवॉर्ड्स में यह प्रस्तुति शनिवार की रात देंगी।

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में बेबो ने बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया है। तैमूर के जन्म के बाद वह पहली बार अपनी प्रस्तुति देंगी। वह शाहरुख, सलमान, आमिर और सैफ के साथ अपनी फिल्मों के गीतों पर थिरकती नजर आएंगी।

करीना अपने करीबी दोस्त और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई पोशाक में नजर आएंगी। इससे पहले करीना एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली थीं, लेकिन चोट लगने की वजह से वह प्रस्तुति नहीं दे पाईं।

यह भी पढ़ें- 'तैमूर' विवाद पर बोले पापा सैफ अली खान- परेशानी हुई तो बदल दूंगा नाम

पिछले दिनों ऐसी खबरें भी आई थीं कि सैफ और करीना में अपने बेटे तैमूर के नाम को लेकर जमकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद रिर्पोट्स आईं थी कि खुद सैफ अली खान तैमूर का नाम बदलने का विचार कर रहे हैं।

आईएएनएस इनपुट