1 जून को रिलीज होगी 'वीरे दी वेडिंग', इस फिल्म करीना कपूर कर रही हैं कमबैक
निर्माता एकता कपूर ने कहा कि फिल्म उनके भतीजे लक्ष्य के जन्मदिन पर रिलीज होगी।
मुंबई:
निर्देशक शशांक घोष की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' अब एक जून को रिलीज होगी। करीना कपूर खान, सोनम कपूर, शिखा तलसानिया और स्वरा भास्कर अभिनीत फिल्म पहले 18 मई को रिलीज होने वाली थी।
सोनम ने शुक्रवार को ट्विटर के जरिए फिल्म की रिलीज की नई तारीख की घोषणा की। अभिनेत्री ने ट्वीट किया, 'आप सभी इस मौसम की सबसे बड़ी शादी में सादर आमंत्रित हैं। एक जून 'वीरे दी वेडिंग' के लिए निर्धारित रखें।'
1 June is one big day!!!! Veere di wedding arrives on my lakkshya ‘s bday!!!! Ab shaadi aur bday pe aap sab ko nimantran hai
— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) January 12, 2018
ये भी पढ़ें: कालाकांडी रिव्यू: एक रात, तीन कहानियां, जानें इनका कनेक्शन
निर्माता एकता कपूर ने कहा कि फिल्म उनके भतीजे लक्ष्य के जन्मदिन पर रिलीज होगी। लक्ष्य अभिनेता तुषार कपूर के बेटे हैं। जून 2016 में उनका जन्म आईवीएफ और सरोगेसी के जरिए हुआ था।
एकता ने ट्वीट किया, '1 जून एक बड़ा दिन है। 'वीरे दी वेडिंग' मेरे लक्ष्य के जन्मदिन पर आ रही है। अब शादी और जन्मदिन पर आप सबको निमंत्रण है।'
हास्य और रोमांस से भरपूर इस फिल्म की सह-निर्माता सोनम कपूर की बहन रिया कपूर, एकता कपूर और निखिल द्विवेदी हैं।
बता दें कि करीना कपूर इस फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। अपनी प्रेग्नेंसी और तैमूर के जन्म के बाद यह उनकी पहली फिल्म होगी। इसके पहले वह साल 2016 में अर्जुन कपूर के साथ 'की एंड का' में नजर आई थीं।
ये भी पढ़ें: लोहड़ी पर पंजाबी गेट-अप में दिखें आकर्षक, अपनाये यह टिप्स
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट