logo-image

करण जौहर सरोगेसी के जरिए बने जुड़वा बच्चों के पिता

बॉलिवुड फिल्म मेकर करन जौहर पिता बने गए हैं वह भी एक नहीं दो बच्चों के। इनमें से एक लड़का है और एक लड़की। करण सरॉगसी के जरिए सिंगल फादर बने है।

Updated on: 05 Mar 2017, 07:31 AM

नई दिल्ली:

बॉलिवुड फिल्म मेकर करन जौहर पिता बने गए हैं वह भी एक नहीं दो बच्चों के। इनमें से एक लड़का है और एक लड़की। करण सरोगेसी के जरिए सिंगल फादर बने है।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक बीएमसी से जुड़ी स्वास्थ्य अधिकारी पद्मजा केस्कर ने बताया कि दोनों बच्चों का रजिस्ट्रेशन शुक्रवार को हो चुका है। उन्होंने दोनों बच्चों के जन्म का पंजीकरन किया गया है। जन्म और मृ़त्यु पंजीकरन के लिए केंद्र सरकार की वेबसाइट पर इस बात की पुष्टि की जा चुकी है। रजिस्ट्रेशन डिटेल्स में करन जौहर का नाम बच्चों के पिता के तौर पर दर्ज किया गया है लेकिन मां के नाम का कॉलम खाली है।

और पढ़ें: करन जौहर अपनी बायोग्राफी में अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर जल्द करेंगे खुलासा

इन बच्चो के नाम की जानकारी के अभी तक नहीं आई है। इनका नाम 'बेबी बॉय' और 'बेबी गर्ल' लिखा गया है। आपको बता दे कि अपनी बायोग्राफी 'एन अनसूटेबल ब्वॉय' में भी उन्होंने पिता बनने की ख्वाहिश जाहिर की थी और लिखा था कि वो बच्चे गोद लेने की ख्वाहिश भी रखते हैं।

भारत में सरोगेसी 2002 से लीगल है लेकिन इसकी शर्त ये है कि माता या पिता में से कोई एक डोनर होना चाहिए। इस प्रतिबंध के तहत सरॉगट मदर को किसी भी तरह का पेमेंट नहीं किया जा सकेगा। साथ ही इसमें यह कुंवारे लोगों, विदेशियों और भारतीय मूल के लोगों के लिए सरॉगसी पर बैन है।

और पढ़ें: शाहरुख खान का ज़िक्र होते ही क्यों परेशान हो जाते हैं करन जौहर?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने पिछले साल नवंबर में लोकसभा में सरॉगसी (रेग्युलेशन) बिल पेश किया था।

और पढ़ें: बीयर योग से दूर करे मोटापा और तनाव, जर्मनी से हुई शुरूआत