6 नवंबर से टीवी पर छाने को तैयार 'कॉफी विद करन', जानें कौन होंगे पहले गेस्ट
फिल्मी सितारों की गॉसिप के लिए मशहूर सेलिब्रिटी टॉक शो 'कॉफी विद करन' एक बार फिर से एंटरटेनमेंट के लिए वापस आ रहा है।
नई दिल्ली:
फिल्मी सितारों की गॉसिप के लिए मशहूर सेलिब्रिटी टॉक शो 'कॉफी विद करन' एक बार फिर से एंटरटेनमेंट के लिए वापस आ रहा है। फिल्म डायरेक्टर करण जौहर फिर अपना फेमस शो को लेकर आ रहे हैं। कार्यक्रम के नए सीजन का प्रसारण छह नवंबर से शुरू होगा।
यह भी पढ़ें- करन जौहर की पसंद जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान..
सेलिब्रिटी टॉक शो 'कॉफी विद करन' का नया सीजन छह नवंबर से स्टार वर्ल्ड और स्टार वर्ल्ड एचडी चैनलों पर दिखाया जाएगा। इस बात की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि टॉक शो के इस सीजन में करण जौहर का पहला मेहमान कौन होगा।
एक बार शाहरूख के साथ होगी वापसी!
पहले खबर आ रही थी कि फवाद खान को शो के पहले गेस्ट हो सकते हैं। पर अब खबरों की मानें तो फवाद की जगह एक बार फिर से करन अपने फेवरेट स्टार शाहरूख को पहले एपिसोड के लिए बुला सकते हैं। शाहरूख अपनी आने वाली फिल्म 'डियर जिंदगी' की को-स्टार आलिया भट्ट के साथ शो में आ सकते हैं। पर अभी सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कब करन आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा करेंगे।
फिलहाल करण इस समय अपनी नई फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज की तैयारी में व्यस्त हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और फवाद खान जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 28 अक्तूबर को रिलीज हो रही है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट