logo-image

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 2' ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

फिल्म 10 फरवरी को रिलीज हुई। यह साल 2013 में आई फिल्म 'जॉली एलएलबी' का सीक्वल है।

Updated on: 22 Feb 2017, 06:36 PM

मुंबई:

अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100.37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। सुभाष कपूर निर्देशित फिल्म 10 फरवरी को रिलीज हुई। यह साल 2013 में आई फिल्म 'जॉली एलएलबी' का सीक्वल है।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह ने कहा, 'हम 'जॉली एलएलबी 2' को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया से बेहद रोमांचित हैं। फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और 'ए दिल है मुश्किल' के बाद इस फिल्म के साथ ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर हैट्ट्रिक लगाई है।'

ये भी पढ़ें: क्या आपने देखा 'जॉली एलएलबी 2' का डिलीट किया गया सीन?

फिल्म में अक्षय एक वकील की भूमिका में हैं, जिनका नाम जगदीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली है। वह कानपुर का रहने वाला है और लखनऊ में प्रैक्टिस करता है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला और अनु कपूर जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ें: जल्द एक साथ नजर आ सकते हैं 'काबिल' रितिक और 'जॉली' अक्षय कुमार