#MeToo पर बोलीं जैकलीन फर्नांडिस, हर जगह हैं ऐसे लोग और...
बॉलीवुड में #MeToo मूवमेंट के तहत कई महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाई है। अब एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने भी इस मूवमेंट का सपोर्ट किया है।
मुंबई:
बॉलीवुड में #MeToo मूवमेंट के तहत कई महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाई है। अब एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने भी इस मूवमेंट का सपोर्ट किया है।
जैकलीन का कहना है कि यौन उत्पीड़न सिर्फ फिल्म जगत से जुड़ा एक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज में व्याप्त है। उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्यपूर्ण... यौन हिंसा की फिराक में घूम रहे लोग हर जगह मौजूद हैं। कभी-कभी तो वे हमारे अपने घर में होते हैं।'
ये भी पढ़ें: #MeToo: आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने बताया, उनके साथ हुई थी रेप की कोशिश
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'पूरा मुद्दा सिर्फ सेक्स के बारे में नहीं है, बल्कि शक्ति संघर्ष के बारे में है। हमें वास्तविक मुद्दे से भटकना नहीं चाहिए। इसलिए हमें इस पर सोचना चाहिए और उसका हल निकालना चाहिए।'
जैकलीन ने कहा, 'यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हमें याद है कि लैंगिक चर्चा एक ऐसा संवाद है, जो लंबे समय से लंबित है। हमें इसे फिल्म जगत तक सीमित नहीं रखना चाहिए। यह एक ऐसा संवाद है, जिस पर लंबे समय से हमारे समाज में चर्चा नहीं हुई है।'
ये भी पढ़ें: #MeToo: 'राधा क्यों गोरी..' के निर्माताओं ने विक्की सिडाना से तोड़ा नाता
बता दें कि हाल ही में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपनी भयावह स्टोरी शेयर कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने बताया कि उनके साथ रेप की कोशिश की गई थी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें