logo-image

Ind Vs SA: जीत के बाद विराट-अनुष्का का प्यार चढ़ा परवान, एक-दूसरे के लिए कही ये बात

विराट और अनुष्का ने दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले इटली में शादी की थी। सीरीज से पहले अनुष्का कुछ दिन तक विराट के साथ थीं।

Updated on: 17 Feb 2018, 12:37 PM

मुंबई:

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शुक्रवार को वनडे सीरीज का छठा और आखिरी मैच खेला गया। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने मैचों की सीरीज पर 5-1 से कब्जा कर लिया। एक तरफ विराट ने जीत के बाद पत्नी अनुष्का को मोटिवेशन बताया तो दूसरी तरफ अनुष्का ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी बयां की।

विराट ने जीत के बाद पत्नी अनुष्का को मोटिवेशन बताते हुए कहा कि मैच में शानदार प्रदर्शन करने के पीछे यही वजह है। उन्होंने कहा कि मैदान के बाहर और अंदर उनके करीबी लोग उन्हें सपोर्ट करते हैं।

विराट ने आगे कहा, 'मेरी पत्नी मुझे लगातार प्रेरित करती रहती हैं। कुछ वक्त पहले उनकी काफी आलोचना हुई थी, लेकिन वह हर बुरे वक्त में मेरा सहारा बनती हैं। मैं उनका आभारी हूं।'

ये भी पढ़ें: Ind Vs SA: भारत ने लगाया जीत का 'पंच', सीरीज पर 5-1 से कब्जा

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया स्टेटस
अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया स्टेटस

वहीं दूसरी तरफ जीत के बाद अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस अपडेट किया। पहली फोटो में उन्होंने टीम इंडिया को बधाई दी और दूसरी तस्वीर में विराट कोहली की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि क्या शख्सियत है।

गौरतलब है कि विराट और अनुष्का ने दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले इटली में शादी की थी। सीरीज से पहले अनुष्का कुछ दिन तक विराट के साथ थीं। फिर वह 'जीरो' फिल्म की शूटिंग के लिए वापस मुंबई आ गईं।

2 मार्च 2018 को अनुष्का की 'परी' रिलीज होने वाली है। यह हॉरर मूवी है। इसके पहले अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस में बनी 'NH10' और 'फिल्लौरी' रिलीज हो चुकी है।