Happy Birthday Kajol: 'बाजीगर' से 'फना' तक, ये हैं काजोल की 6 खास फिल्में, जिन्होंने एक्ट्रेस को दिलाई शोहरत
5 अगस्त 1974 को मुंबई में जन्मीं काजोल को फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चुलबुली अभिनेत्री कहा जाता है, लेकिन अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा भी मनवाया है।
मुंबई:
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 5 अगस्त 1974 को मुंबई में जन्मीं काजोल को फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चुलबुली अभिनेत्री कहा जाता है, लेकिन अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा भी मनवाया है। फिल्मों को लेकर उनका जुनून इस कदर था कि करियर बनाने के लिए उन्होंने स्कूल तक छोड़ दिया था। सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्होंने पहली फिल्म 'बेखुदी' साइन की थी।
काजोल ने वैसे तो कई बेहतरीन और हिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन हम आपको उनकी 6 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने उनके सितारें बुलंदियों पर पहुंचा दिए।
ये भी पढ़ें: हो जाइये तैयार, 'बाहुबली 3' में खुलेंगे कई राज, ट्विटर पर लोगों ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट
एक्टर्स: काजोल, शिल्पा शेट्टी, शाहरुख खान
अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित फिल्म से सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं, बल्कि काजोल को भी पहचान मिली थी। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म से शाहरुख खान की रातों-रात चर्चा में आ गए थे।
एक्टर्स: काजोल, शाहरुख खान
हिंदी सिनेप्रेमियों के लिए 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) बेहद खास है। इस मूवी के नाम सिनेमाघरों में सबसे ज्यादा दिन तक चलने का रिकॉर्ड भी है। मुंबई के मराठा मंदिर में यह मूवी करीब 13 सालों से भी ज्यादा समय तक चली। इस फिल्म ने भारत में 58 करोड़ रुपये कमाए, जो उस दौर में एक रिकॉर्ड था। मूवी में सभी दिग्गज कलाकारों ने उम्दा एक्टिंग की थी और काजोल को भी खूब सराहा गया था।
एक्टर्स: काजोल, सलमान खान
हिंदी सिनेमा जगत की एक और फिल्म को लोग आज भी याद करते हैं। हम बात कर रहे हैं काजोल और सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' की। यह फिल्म दोनों के करियर के लिए बहुत अहम थी। काजोल पहले ही दर्शकों पर अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ चुकी थीं। इस बार भी उन्होंने किसी को निराश नहीं किया और दमदार एक्टिंग से एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया था।
एक्टर्स: काजोल, रानी मुखर्जी, शाहरुख खान
इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था, बल्कि साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। इस मूवी के डायरेक्टर करण जौहर थे। इस फिल्म को दोस्ती और पहले प्यार की मिसाल के तौर पर भी याद किया जाता है। काजोल की हेयर स्टाइल भी खूब पॉपुलर हुई थी।
एक्टर्स: काजोल, अजय देवगन
यह एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी थी, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इस जोड़ी को लोग पसंद करते थे। काजोल की एक्टिंग और कॉमेडी दर्शकों को भा गई थी।
एक्टर्स: काजोल, आमिर खान
आमिर खान और काजोल की फिल्म 'फना' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। मूवी की कहानी और आमिर-काजोल की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के लगभग सारे गाने भी हिट हुए थे। काजोल ने नेत्रहीन लड़की का किरदार निभाया, जो यादगार बन गया।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: बरूथिनी एकादशी व्रत आज, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और कथा
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग