logo-image

Flashback: माला सिन्हा ने उठाया था शर्मिला टैगोर पर हाथ... पढ़ें गुजरे बॉलीवुड के मशहूर किस्से

ऐसा कहा जाता है कि दिलीप कुमार और राज कपूर एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते थे। हालांकि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कभी इस बात को जाहिर नहीं किया।

Updated on: 31 Aug 2017, 09:48 AM

मुंबई:

हम अक्सर देखते और सुनते हैं कि बॉलीवुड में कलाकारों के बीच शुरू हुई बहस बड़ी लड़ाई का रूप ले लेती है। फिर चाहे वह करीना कपूर और मीरा राजपूत के बीच हो या फिर दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर। गुजरे जमाने के मशहूर कलाकारों के बीच भी ऐसी लड़ाईयां हुईं, जो आज भी लोगों को याद हैं। सफलता, फेम, ईगो या गलतफहमियां...

ऐसा कहा जाता है कि दिलीप कुमार और राज कपूर एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते थे। हालांकि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कभी इस बात को जाहिर नहीं किया। फिल्म 'हमसाया' के सेट पर शर्मिला टैगोर की एक्ट्रेस माला सिन्हा से मार-पीट तक की नौबत आ गई थी। आइए बॉलीवुड की इस किताब के कुछ पन्ने पलटते हैं और जानते हैं कि गुजरे जमाने के मशहूर किस्से।

ये भी पढ़ें: ..तो कपिल की वजह से अजय नहीं कर पाएं शूटिंग?

धर्मेंद्र और संजय खान (फाइल फोटो)
धर्मेंद्र और संजय खान (फाइल फोटो)

बॉलीवुड एक्टर धमेंद्र और फिरोज खान के भाई संजय खान के बीच हुई तकरार का एक किस्सा काफी मशहूर है। दरअसल धर्मेंद्र अक्सर फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद साथी कलाकारों के साथ बैठकर मस्ती-मजाक करते थे। धर्मेंद्र ने संजय खान को ज्यादा पिला दी। ऐसे में नशा चढ़ने के बाद संजय एक्टर ओम प्रकाश के बारे में उल्टा-सीधा बोलने लगे। जब समझाने के बाद भी संजय नहीं मानें तो भरी महफिल में धर्मेंद्र ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी।

राज कपूर और राज कुमार (फाइल फोटो)
राज कपूर और राज कुमार (फाइल फोटो)

राज कपूर और राज कुमार के बीच भी जबरदस्त झगड़ा हुआ था। दोनों ही अपने जमाने के सुपरस्टार रहे, लेकिन प्रेम चोपड़ा की शादी की पार्टी के दौरान दोनों के बीच अनबन हो गई। दरअसल पार्टी अपने पूरे शबाब पर थी और राज कपूर ने ज्यादा पी ली थी। वह राज कुमार के पास गए और उनसे कहा कि तुम हत्यारे हो। तो राज कुमार बोले, 'हां मैं हत्यारा हूं, लेकिन तुम मेरे पास काम मांगने आए थे, मैं तुम्हारे पास नहीं आया।' बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले राज कुमार मुंबई पुलिस में सब-इंस्पेक्टर थे। लेकिन एक मर्डर केस में नाम होने की वजह से वह पुलिस की नौकरी छोड़ फिल्मों में आ गए थे।

शर्मिला टैगोर और माला सिन्हा (फाइल फोटो)
शर्मिला टैगोर और माला सिन्हा (फाइल फोटो)

60 और 70 के दशक में दो एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जो आज भी लोगों को याद है। साल 1968 में जॉय मुखर्जी ने फिल्म 'हमसाया' के लिए शर्मिला और माला को कास्ट किया था। एक दिन शूटिंग के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन शुरू हो गई। देखते ही देखते यह अनबन हाथापाई में बदल गई। यह भी कहा जाता है कि माला ने बिना सोचे-समझे शर्मिला को थप्पड़ मार दिया था।

संजीव कुमार और नूतन (फाइल फोटो)
संजीव कुमार और नूतन (फाइल फोटो)

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजीव कपूर को उनके बेमिसाल अभियन के लिए याद किया जाता है। वैसे तो वह एक्टिंग के लिए मशहूर थे, लेकिन उनसे जुड़ी कई बातें सुर्खियों में रहती थीं। संजीव कपूर की कई अभिनेत्रियों से गहरी दोस्ती थी। खबरों की मानें तो संजीव 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे। लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं सका। वहीं साल 1969 में 'देवी' फिल्म की शूटिंग चल रही थी। एक दिन खबर छपी कि नूतन अपने पति से अलग होकर संजीव कपूर के साथ घर बसाना चाहती हैं। इस पर नूतन को इस कदर गुस्सा आया कि उन्होंने संजीव को तमाचा जड़ दिया। लेकिन कहा जाता है कि दोनों वाकई में शादी करना चाहते थे, लेकिन नूतन के पति को इसकी भनक पड़ गई। इस खबर को झूठा दिखाने के लिए ही उन्होंने संजीव को सरेआम थप्पड़ मारा था।

राज कपूर और दिलीप कुमार (फाइल फोटो)
राज कपूर और दिलीप कुमार (फाइल फोटो)

राज कपूर हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेताओं में से एक थे। दिलीप कुमार उनके बचपन के दोस्त थे और बॉम्बे टॉकीज में उनकी सालों बाद मुलाकात हुई। उस वक्त दिलीप कुमार बॉम्बे टॉकीज के हीरो थे और राज कपूर स्वॉट ब्वॉय थे। यह देखकर राज कपूर काफी परेशान हो गए। कहा जाता है कि राज कपूर ने गु्से में 'ज्वार भाटा' मूवी का सेट भी तोड़ दिया। हालांकि बाज में उन्होंने अपनी गलती की माफी मांग ली।