logo-image

ठुमरी काे लोकप्रिय बनाने वाली मशहूर लोकगायिका गिरिजा देवी का निधन

बनारसी घराने की सशक्त आवाज और संगीत की जीवंत मिसाल मानी जाने वाली गिरिजा देवी काशी को संगीत का मुख्य केन्द्र बनाने की इच्छा रखती थीं।

Updated on: 24 Oct 2017, 11:49 PM

नई दिल्ली:

देश की मशहूर ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का कोलकाता में 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 8 मई 1929 को बनारस में जन्मी गिरिजा देवी बनारस घरानों की एक प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायिका थीं।

ठुमरी गायन को एक पहचान दिलाने में गिरिजा देवी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। 24 अक्टूबर रात 9 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।

गिरिजा देवी साल 2016 में पद्म विभूषण एवं 1981 में पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं।

बनारसी घराने की सशक्त आवाज और संगीत की जीवंत मिसाल मानी जाने वाली गिरिजा देवी काशी को संगीत का मुख्य केन्द्र बनाने की इच्छा रखती थीं।

और पढ़ें: देखें, 'सीक्रेट सुपरस्टार' की एक्ट्रेस जायरा वसीम की खूबसूरत तस्वीरें

गिरजा देवी का 27 अक्टूबर को पूना में कार्यक्रम था। उनके निधन पर कलाकारों ने शोक जताया है।

बनारस उनके तन मन, वाणी और कर्म में बसता था। वो हमेशा कहती थी कि बनारस की इस कला को जिंदा रखो। 

और पढ़ें: छठ पूजा 2017: पूजन विधि, पौराणिक कथा और पर्व का महत्व