logo-image

भारत में पहले रिलीज होगी 'xXx...': दीपिका पादुकोण

आगामी हॉलीवुड मूवी में दीपिका सेरेना अंगर की भूमिका में नजर आएंगी। इसमें हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल प्रमुख भूमिका में हैं।

Updated on: 29 Dec 2016, 12:14 AM

मुंबई:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म 'xXx: रिटर्न ऑफ जैंडर केज' दुनिया में कहीं भी रिलीज होने से पहले भारत में 14 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी।

दीपिका ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, 'यह घोषणा करते हुए रोमांचित हूं कि 'xXx: रिटर्न ऑफ जैंडर केज' पहले भारत में रिलीज होगी। दुनिया में कहीं भी रिलीज होने से पहले..14 जनवरी।'

आगामी इंटरनेशनल मूवी में दीपिका सेरेना अंगर की भूमिका में नजर आएंगी। इसमें हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म में रूबी रोज, सैमुअल एल जैक्सन, डॉनी येन और टोनी जा जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

डीजे क्रूसो द्वारा निर्देशित 'xXx: रिटर्न ऑफ जैंडर केज' साल 2002 की फिल्म 'xXx' और 2005 की फिल्म 'xXx: स्टेट ऑफ यूनियन' का अगला भाग है।