logo-image

करीना, आलिया को पछाड़ दीपिका बनी बॉलीवुड की नंबर 1 क्वीन

वित्तीय वर्ष 2016-17 में एंडवास टैक्स भरने के लिए बॉलीवुड की मस्तानी यानि दीपिका पादुकोण ने सबको पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा टैक्स भरा है।दीपिका पादुकोण ने एक्ट्रेस की लिस्ट में सबसे आगे रहते हुए 10.25 करोड़ जमा किए हैं।

Updated on: 22 Mar 2017, 01:45 PM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड टैक्स देने के मामले में हमेशा ही आगे रहता है और इस बार जारी एडवांस टैक्स पेयर लिस्ट में एक तरफ जहां बॉलीवुड के दंबग ने अपना कब्जा जमाया तो बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी टैक्स देने के मामले में पीछे नहीं रहीं।

सबसे ज्‍यादा टैक्‍स भरने के मामले में बॉलीवुड की हीरोइनों ने कई बड़े अभिनेताओं को भी पछाड़ दिया है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में एंडवास टैक्स भरने के लिए बॉलीवुड की मस्तानी यानि दीपिका पादुकोण ने सबको पछाड़ते हुए नंबर एक टैक्स पेयर हिरोइन बन गईं हैं।

दीपिका पादुकोण ने एक्ट्रेस की लिस्ट में सबसे आगे रहते हुए 10.25 करोड़ जमा किए हैं। वहीं बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल आलिया भट्ट ने 4.33 करोड़ और नई नई मॉमी बनीं करीना कपूर ने 3.9 करोड़ रुपये देकर टॉप 10 की इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई।

यह भी पढ़ें- अक्षय और रितिक को पछाड़ सलमान खान बने टैक्स के सुल्तान

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण

टैक्स पेयर की लिस्ट में दीपिका का नाम आना चौंकाने वाली बात हैं। बॉलीवुड की मस्तानी यानि दीपिका पादुकोण ने इस साल बॉलीवुड में बिना किसी फिल्म में काम नहीं करते हुए 10.25 करोड़ रुपये एडवांस टैक्स के रूप में जमा किए हैं। हालांकि दीपिका इस साल अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में रहीं। दीपिका की हॉलीवुड फिल्म ने देश में 32.69 करोड़ रुपये कमाये।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट

2016 का साल बॉलीवुड की इस चुलबुली गर्ल के नाम रहा। आलिया ने पिछले साल 3 फिल्में बतौर अभिनेत्री और फिल्म में कैमियो का रोल निभाया। आलिया ने साल की शुरुआत उड़ता पंजाब से की। उड़ता पंजाब ने 59.60 करोड़ का कारोबार किया। जिसके बाद आयी कपूर एंड संस ने 61.3 करोड़ कमाये। साल के अंत में आलिया शाहरुख खान के साथ नजर आयीं और फिल्म डियर जिंदगी ने 65 करोड़ का कारोबार करते हुए हिट साबित हुई।

करीना कपूर खान
करीना कपूर खान

हाल ही तैमूर की मम्मी बनीं करीना 2016 में दो फिल्मों में नजर आयीं। करीना की मल्टी स्टारर फिल्म उड़ता पंजाब ने 59.60 करोड़ का कारोबार किया। वहीं की और का में डिफरेंट रोल निभाने वाली करीना की फिल्म ने 50.11 रुपये कमाये।