दिल की पिच पर विराट हुए क्लीन बोल्ड, अनुष्का शर्मा संग इटली में रचाई शादी
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इटली में शादी के बंधन बंध गए है। कुछ दिन पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गए।
नई दिल्ली:
सिनेमा और स्पोर्ट्स का शुरू से ही पुराना रिश्ता रहा है। मैदान पर अपनी शानदार पारी से सबका दिल जीतने वाले विराट कोहली को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने क्लीन बोल्ड कर दिया है।
विरूष्का ने आज इटली में शादी की। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शादी की तस्वीर शेयर कर इस खबर पर मुहर लगा दी है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी की तस्वीरें ट्वीट की। दोनों तस्वीर में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे है।
Today we have promised each other to be bound in love forever. We are truly blessed to share the news with you. This beautiful day will be made more special with the love and support of our family of fans & well wishers. Thank you for being such an important part of our journey. pic.twitter.com/Scobdiqk7l
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) December 11, 2017
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इटली में शादी के बंधन बंध गए है। कुछ दिन पहले अनुष्का और कोहली को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।
Cricketer Virat Kohli and actor Anushka Sharma tied the knot at Borgo Finocchieto in Italy's Tuscany (File pic) pic.twitter.com/ITHn2KALio
— ANI (@ANI) December 11, 2017
विराट और अनुष्का की शादी बोर्गो में हुई जिसकी गिनती दुनिया के सबसे महंगे रिसोर्ट में होती है। यह रिसोर्ट बीबियानो नाम के छोटे से गांव में है जहां कि जनसंख्या 100 से भी कम है।
Outside visuals of Borgo Finocchieto in Italy's Tuscany where the wedding ceremony of cricketer Virat Kohli and actress Anushka Sharma is taking place. pic.twitter.com/WIphm1FSYx
— ANI (@ANI) December 11, 2017
ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों शादी के सिलसिले में विदेश रवाना हुए है।
और पढ़ें: विराट और अनुष्का ने रचाई शादी, ट्विटर पर फैंस ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई
अनुष्का के भाई, माता-पिता को मुंबई के छत्रपति इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। अनुष्का और विराट की शादी की संवाददाताओं के सवालों पर खुद अनुष्का और परिजन जवाब देने से बचते नजर आए।
कोहली और अनुष्का की मुलाकात 2013 में एक शैंपू के विज्ञापन के दौरान हुई थी।
क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की खबरों ने कुछ दिनों पहले खूब जोर पकड़ा था। विराट और अनुष्का की शादी की खबरों ने इतना तूल पकड़ लिया था कि एक्ट्रेस के प्रवक्ता ने शादी की खबरों को ख़ारिज करना पड़ा था।
हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान ने दिसंबर में बीसीसीआई से छुट्टियों की मांग की थी। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दिसंबर में विराट और अनुष्का शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
और पढ़ें: इटली में शादी के बंधन में बंधे विराट और अनुष्का की खूबसूरत तस्वीरें हुई वायरल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन