logo-image

वॉशिंगटन मॉल के हमलावर की सीसीटीवी फूटेज जारी

वाशिंगटन के एक मॉल में हुई गोलीबारी के बाद हमलावरों का सीसीटीवी फूटेज जारी किया गया है।

Updated on: 25 Sep 2016, 10:17 AM

नई दिल्ली:

वाशिंगटन के एक मॉल में हुई गोलीबारी के बाद हमलावरों का सीसीटीवी फूटेज जारी किया गया है। इस गोलीबारी में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि गंभीर रूप से घायल एक शख्स ने दम तोड़ दिया। वाशिंगटन स्टेट पैट्रोल के प्रवक्ता सार्जेट मार्क फ्रांसिस ने ट्वीट कर बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए शख्स की मौत हो गई है।

गौरतलब है कि शुक्रवार की रात एक शख्स राइफल लिए बर्लिगटन के कास्केड मॉल के मेसी स्टोर में पहुंचा जहां उसने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसमें चार महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक शख्स घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया।

सीसीटीवी कैमरे में हमलावर की तस्वीर कैद हो गई है। वह एक दुबले-पतला, नाटे कद का शख्स है जिसके काले रंग के बाल हैं और उसके हाथ में राइफल है। पुलिस ने कहना है कि एक अकेले शख्स ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।

हमलावर की पहचान के लिए वीडियो को सार्वजनिक कर दिया गया है। हालांकि प्रशासन ने मृतकों के नाम उजागर नहीं किए हैं। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने तक नाम उजागर नहीं किए जाएंगे।