काला हिरण शिकार केस: सलमान जा सकेंगे विदेश, जोधपुर कोर्ट ने दी इजाजत
जिला और सत्र न्यायालय के न्यायाधीश रविंद्र कुमार जोशी ने अभिनेता को बिना अदालत की इजाजत के देश छोड़ने से मना किया था। सलमान को 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी गई थी।
जोधपुर:
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मंगलवार को एक अदालत ने अमेरिका, कनाडा और नेपाल की यात्रा करने की इजाजत दे दी। सलमान 1998 में काला हिरण के शिकार मामले में जमानत पर बाहर हैं। सलमान ने इस सिलसिले में जिला अदालत में याचिका दाखिल की, जिसके तुरंत बाद न्यायाधीश चंद्र कुमार सोंगरा ने उन्हें इजाजत दे दी।
लोक अभियोजक पोकर राम द्वारा संक्षिप्त बहस के बाद सलमान का पक्ष वरिष्ठ वकील महेश बोरा द्वारा रखा गया।
ये भी पढ़ें: सलमान ने शुरू की 'भारत' की शूटिंग, सामने आई पहली तस्वीर
#BlackBuckPoachingCase: Jodhpur District and Sessions Court grants permission to Salman Khan to travel outside India. The actor will be travelling to Canada, Nepal and the USA from 25 May to 10 July. (File Pic) pic.twitter.com/tuZsMhcrkT
— ANI (@ANI) April 17, 2018
सलमान को काले हिरण के शिकार मामले में पांच साल जेल की सजा सुनाने के बाद सात अप्रैल को जमानत दे दी गई थी।
अभिनेता ने अदालत के फैसले के बाद दो रातें जेल में बिताई थीं, जिसके बाद उन्हें जमानत मिली थी।
जिला और सत्र न्यायालय के न्यायाधीश रविंद्र कुमार जोशी ने अभिनेता को बिना अदालत की इजाजत के देश छोड़ने से मना किया था। सलमान को 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी गई थी।
ये भी पढ़ें: पीरियड्स बंद होने के बाद बढ़ जाता है दिल की बीमारियों का खतरा!
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल