logo-image

पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ीं अनुष्का शर्मा, अब पढ़ायेंगी स्वच्छता का पाठ

स्वच्छ भारत अभियान के तहत अनुष्का शर्मा अब लोगों को स्वच्छता के लिए जागरुक करती नजर आयेंगी। शहरी विकास मंत्रालय ने अनुष्का को स्वच्छ भारत अभियान के लिए चुना है

Updated on: 31 Jan 2017, 12:15 PM

नई दिल्ली:

महिलाओं को स्वच्छता अभियान में जागरुक करने और अधिक से अधिक भागीदारी निभाने के लिए शहरी विकास मंत्रालय ने एक और पहल की है। स्वच्छता का पाठ पढ़ाने के लिए मंत्रालय ने अनुष्का को अपना नया चेहरा चुना है।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत अनुष्का शर्मा अब लोगों को स्वच्छता के लिए जागरुक करती नजर आयेंगी। शहरी विकास मंत्रालय ने अनुष्का को स्वच्छ भारत अभियान के लिए चुना है। अनुष्का को चुनने का मकसद ग्रामीण इलाकों में रह रही महिलाओं को जागरुक करना है और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक यह संदेश पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें- बिहार: खुले में शौच करने पर भरना होगा जुर्माना, सूचना देने वालों को ईनाम

अनुष्का को इस जागरुकता अभियान में जोड़ने का मकसद साफ सफाई को लेकर महिलाओं से जुड़े पहलुओं को उजागर करना है। साथ ही सेहत से जुड़ी जानकारियां भी हर महिला तक पहुंचा सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता अभियान के प्रमुख चेहरों में अमिताभ बच्चन के साथ अब अनुष्का शर्मा भी शामिल हो गई हैं। खबर के अनुसार अनुष्का ने दो वीडियो शूट भी रिकॉर्ड कर लिये हैं।

इस खबर से जुड़ी जानकारी के बारें में एक सूत्र ने बताया गांव आदि इलाकों में पुरुष टॉयलेट बनवाने से बचते हैं। जबकि महिलाओं को इसकी जरूरत होती है। यह उनकी सेहत और सुरक्षा दोनों के लिए बहुत जरूरी होता है। अपनी फिल्मों के जरिए अनुष्का ने हमेशा महिलाओं को प्रेरणा दी है। ऐसे में सरकार को लगता है उनकी आवाज महिलाओं की आवाज को बल देंगी।

यह भी पढ़ें- डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने इन फिल्मों से बनायी बॉलीवुड में बबली गर्ल की पहचान