आलिया भट्ट की इंस्टाग्राम स्टोरी में साथ नजर आये रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने इस्टाग्राम के स्टोरी स्टेट्स में दो फोटो लगाई है जिसमें रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ नजर आ रहे है।
मुंबई:
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने इस्टाग्राम के स्टोरी स्टेट्स में दो फोटो लगाई है जिसमें रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ नजर आ रहे है। सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा है ना। पर सच यही है।
दरअसल अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के आउटडोर शूट पर गई आलिया भट्ट की एक स्टोरी पिक में उनकी गर्ल गैंग और रणबीर कपूर साइट सीइंग करते नजर आ रहे है। तो दूसरी तस्वीर में आलिया कैटरीना कैफ को बर्थडे विश कर रही है। जी हां, आज कैटरीना का 35वां बर्थडे है।
बता दें कि आलिया भट्ट से पहले रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों लंबे समय तक लिव-इन में भी रहे। लेकिन फिर अलग हो गए।
वहीं अब फ़िल्मी गलियारों में रणबीर और आलिया भट्ट के रिलेशन को लेकर चर्चा जोरों-शोरों पर है। सोनम कपूर की शादी में दोनों सितारें स्पॉट किये गए थे जिसके बाद कई गॉसिप्स होने लगी। दोनों कई मौकों पर साथ दिखाई दे चुके हैं। कुछ ही दिन पहले रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के घर भी गए थे।
रणबीर और आलिया पहली बार 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएंगे।
'ब्रह्मास्त्र' तीन फिल्मों की सीरीज होगी और अमिताभ बच्चन इस फिल्म की तीनों सीरीज का हिस्सा होंगे। इस फिल्म का पहला पार्ट 15 अगस्त 2019 में रिलीज होगा।
इस फिल्म के अलावा आलिया 'कंलक' में भी नजर आएंगी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: बरूथिनी एकादशी व्रत आज, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और कथा
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग