प्रियंका चोपड़ा को मंगेतर निक के साथ 'प्रिक' निकनेम पसंद
निक ने शो में कहा, 'मुझे और प्रियंका को परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा लगा। यह पल निजी था लेकिन हमने बाद में दुनिया को इसके बारे में बताया।'
लॉस एंजेलिस:
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को मंगेतर निक जोनस के साथ सेलेब्रिटी निकनेम 'प्रिक' पसंद है। 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' के मुताबिक, निक ने शुक्रवार रात को 'द टुनाइट शो' में इसका खुलासा किया। इस दौरान प्रियंका दर्शकदीर्घा में बैठी थीं। 'द टुनाइट शो' के होस्ट फैलन ने जब उनसे पूछा कि क्या उनका कोई सेलिब्रिटी निकनेम भी है तो निक ने कहा कि प्रियंका को प्रिक पसंद है, इस पर होस्ट ने जोड़े से इस निकनेम के उपयोग से बचने की सलाह दी।
निक पहली बार प्रियंका के साथ अपने संबंधों को लेकर इतने मुखर दिखे।
और पढें: प्रियंका चोपड़ा के साथ सगाई को लेकर निक की पूर्व प्रेमिका ने दिया ये बयान
सगाई के बाद जोड़े की पारंपरिक रोका सेरेमनी हुई थी, जिसे निक ने समझाते हुए कहा कि इससे दोनों पक्षों के परिवार ने रिश्ते को मुहर लगा दी है। निक ने इस अनुभव को आध्यात्मिक बताया।
निक ने शो में कहा, 'मुझे और प्रियंका को परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा लगा। यह पल निजी था लेकिन हमने बाद में दुनिया को इसके बारे में बताया।'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें