लालू बोले, बिहार में हमने बीजेपी रथ रोका, यूपी में पहिये भी टूट चुके हैं
भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कहीं भी जा सकता हूं।
पटना:
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के 'रथ के सभी पहिये टूट चुके हैं।'
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बुधवार रात एक ट्वीट कर कहा, 'मैंने और नीतीश ने बिहार में भाजपा का रथ रोका। उत्तर प्रदेश में तो रथ ही नहीं है। इनके सब पहिये टूट चुके हैं। बचा-खुचा 11 मार्च को टूट जाएगा।'
मैंने और नीतीश ने बिहार में बीजेपी का रथ रोका। यूपी में तो रथ ही नहीं है। इनका सब पहिया टूट चुका है। बचा-खुचा 11 मार्च को टूट जाएगा।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) February 8, 2017
एक अन्य ट्वीट में लालू ने खुद को 'फ्रीलांसर' बताते हुए अंग्रेजी में ट्वीट किया, 'मैं तो फ्रीलांसर हूं। घृणा और विष फैलाने वाले संगठनों जैसे भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कहीं भी जा सकता हूं।'
I'm a freelancer, will go anywhere to completely root out the hatred & venom spread by poisonous organisations like BJP & RSS.
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) February 8, 2017
उल्लेखनीय है कि लालू बुधवार से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान में कूद पड़े हैं। बुधवार को उन्होंने सिकंदराबाद क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस गठबंधन के लिए वोट मांगा। गौरतलब है कि राजद सपा-कांग्रेस गठबंधन का समर्थन कर रहा है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Daughter: आलिया-रणबीर की हैप्पी फैमिली वीडियो वायरल, राहा की क्यूटनेस ने जीते दिल
-
Bipasha Basu Anniversary: मॉरिशस में एनिवर्सरी मना रहे हैं बिपाशा बसु और करण ग्रोवर, देखें क्यूट वीडियो
-
Rishi Kapoor Anniversary: 'आप हमेशा साथ हैं...ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर बेटी रिद्धिमा और नीतू कपूर ने किया याद
धर्म-कर्म
-
Hanuman Chalisa Path Significance: बिस्तर पर बैठकर आप भी पढ़ते हैं हनुमान चालीसा, तो जानें इसके चमत्कार
-
Guru Gochar 2024 Kuber Yog: कल इन राशियों में बनने जा रहा है कुबेर योग, अचानक मिलेगा छप्पड़फाड़ धन
-
May Property Purchase Muhurat: मई 2024 में संपत्ति खरीदने के ये हैं 7 शुभ मुहूर्त, आप भी नोट कर लें
-
Love Rashifal 30 April 2024: इन राशियों की लव लाइफ में आएगी बड़ी परेशानी, जानें अपनी राशि का हाल