खेसारी लाल की फिल्म 'बलम जी लव यू' के गाने के लिए अक्षरा सिंह ने मांगी मुंहमांगी किमत, बना भोजपुरी सबसे मंहगा गाना
अक्षरा ने बताया कि दुर्गापूजा के मौके पर रिलीज हो रही फिल्म 'बलम जी लव यू' के लिए उन्होंने अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ 'स्पेशल प्रोमोशन सांग' किया है।
पटना:
भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह पर भोजपुरी फिल्म का सबसे महंगा गाना फिल्माए जाने का दावा किया गया है। यह बताया गया है कि ना सिर्फ गाना भव्य तरीके से फिल्माया गया है बल्कि अक्षरा सिंह ने इस गाने के लिए उतनी ही राशि ली है जितना वह एक फिल्म के लिए लेती हैं। अक्षरा ने बताया कि दुर्गापूजा के मौके पर रिलीज हो रही फिल्म 'बलम जी लव यू' के लिए उन्होंने अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ 'स्पेशल प्रोमोशन सांग' किया है।
उन्होंने गाने के एवज में मिली राशि का खुलासा ना करते हुए कहा कि उन्हें निर्माता आनंद रूंगटा ने मुंहमांगी कीमत दी है।
उन्होंने बताया कि गाने को काफी अच्छी तरह फिल्ममाया गया है, जो जल्द ही दर्शकों के समक्ष होगा। उन्होंने निर्देशक प्रेमांशु सिंह का भी धन्यवाद दिया जिन्होंने इस गाने के लिए उन्हें चुना।
और पढ़ें: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के 'धुकुर धुकुर' ने बढ़ाई फैंस के दिल की धड़कन
भोजपुरी फिल्म 'बलम जी लव यू' में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी प्रमुख भूमिका में हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!