भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के 'धुकुर धुकुर' ने बढ़ाई फैंस के दिल की धड़कन
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के धुकुर धुकुर ने बढ़ाई दिलों की धड़कन
मुंबई:
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal yadav) और काजल राघवनी स्टारर फिल्म 'संघर्ष' को जहां बंपर ओपनिंग मिल रही है, वहीं इन दोनों कलाकारों का एक वीडियो यूट्यूब पर लोगों के दिलों की धड़कनों को बढ़ा रहा है। ‘दुलहिन गंगा पार के’ फिल्म का गाना 'धुकुर धुकुर' में खेसारीलाल यादव और काजल राघवनी का डांस लोगों को दीवाना बनाए जा रहा है।
इस गाने को लिखा आजाद है और इस गाने को गाया खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने है। गाने में खेसारीलाल यादव और काजल राघवनी की केमिस्ट्री आपको पैरों को थिरकने पर मजबूर कर देती है।
इसे भी पढ़ें: मीका सिंह के गाने पर सपना चौधरी ने दलेर मेंहदी के संग लगाये ठुमके
एक सप्ताह पहले यशी फिल्म्स ने इस गाने को यूट्यूब पर अपलोड किया था। जिसे अब तक 637,474 व्यूज मिल चुके है।
खेसारीलाल यादव और काजल राघवनी की जोड़ी का यह कोई पहला कमाल नहीं है। इससे पहले भी इस जोड़ी ने हम है हिंदुस्तानी’, ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’, ‘दीवानापन’, ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘इंतकाम और दुल्हिन गंगा पार के’ जैसी फिल्मों से लोगों में अपनी पकड़ बिठा ली है।
फिलहाल खेसारीलाल यादव और काजल राघवनी की फिल्म 'संघर्ष' को लेकर अभिनेता अवधेश मिश्रा ने कहा कि यह महिला प्रधान फिल्म है और इसे देश भर में अच्छा रेस्पांस मिला है। इससे हम लोगों को खुशी है और उससे ज्यादा खुशी इस बात की है कि भोजपुरी सिनेमा में कोई फिल्म पहली बार सिंगल स्क्रीन के साथ मल्टीप्लेक्स में रिलीज हुई और उसके सारे शोज हाउसफुल चल रहे हैं
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन