Rahul Gandhi Car Collection: कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद राहुल गांधी अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. बीते कुछ वक्त में उन्होंने भारत जोड़ों यात्राओं के जरिए लोगों के दिलों में अलग जगह भी बनाई है. हालांकि अब भी कांग्रेस को उबारने में उनकी कोशिशें ज्यादा रंग नहीं लाई हैं. इसके इतर हम बात कर रहे हैं राहुल गांधी के कार के शौक को लेकर. जी हां राहुल गांधी भले हा आपको सादगी भरे कपड़ों में नजर आते हों, लेकिन कांग्रेस सांसद के पास कारों का बेहतरीन कलेक्शन है.
राहुल गांधी को कार चलाना बेहद पसंद है और वह अक्सर खुद स्टेयरिंग संभालते नजर आते हैं। आइए जानें उनके पास मौजूद कुछ लग्ज़री और मजबूत SUV के बारे में जो उनके व्यक्तित्व को भी दर्शाती हैं।
1. Toyota Land Cruiser
राहुल गांधी को सबसे अधिक बार सफेद Toyota Land Cruiser में देखा गया है। यह SUV दुनियाभर में अपनी मजबूत बनावट, ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतरीन प्रदर्शन और लग्जरी इंटीरियर्स के लिए पहचानी जाती है। इसमें 4.5 लीटर 1VD-FTV V8 डीज़ल इंजन है, जो 261.5 बीएचपी पावर और 650 एनएम टॉर्क देता है।
माइलेज: लगभग 11 किमी/लीटर
कीमत: ₹2.10 करोड़ (एक्स-शोरूम)
2. Lexus LX – लक्जरी और परफॉर्मेंस का मेल
Rahul Gandhi के कार कलेक्शन में एक और हाई-एंड SUV है – Lexus LX। हालांकि उन्हें इस SUV में कम देखा गया है, लेकिन यह उनकी लग्ज़री पसंद को दर्शाता है।
इसमें है 5.7 लीटर इंजन, जो 261 बीएचपी और 650 एनएम टॉर्क देता है।
माइलेज: करीब 9.6 किमी/लीटर
कीमत: ₹2.33 करोड़ (एक्स-शोरूम)
3. Tata Safari
राहुल गांधी की सबसे चहेती SUV है Tata Safari। यही वह SUV है जिसमें वे अधिकतर दिखाई देते हैं। इस गाड़ी का भारत में निर्माण हुआ है और यह भारतीय सड़कों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
मजबूत बिल्ड, आरामदायक इंटीरियर और विशाल स्पेस इसकी खासियत है।
कीमत: ₹15 लाख से ₹25 लाख (एक्स-शोरूम)
राहुल गांधी के पास इसका बुलेटप्रूफ वर्जन बताया जाता है, जिससे उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। सोनिया गांधी को भी इसी SUV में देखा गया है।
बता दें कि राहुल गांधी के बेडे़ में ज्यादातर कारों का रंग सफेद है. यही नहीं वह ज्यादातर सफेट टी शर्ट में भी नजर आते हैं. भारत जोड़ो यात्रा से लेकर अन्य यात्राओं में उन्होंने इसी टीशर्ट को कैरी किया था.
यह भी पढ़ें - Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों को मध्य प्रदेश सरकार का गिफ्ट, रक्षाबंधन पर मिलेगा ये उपहार