Aaj Ka Rashifal 2023 : मिथुन राशि के बन रहे हैं पदोन्नति के योग, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज के बदलते इस दौर में व्यक्ति के मन में कई तरह के सवाल उत्पन्न होते हैं.

author-image
Aarya Pandey
New Update
Aaj Ka Rashifal 2023

Aaj Ka Rashifal 2023( Photo Credit : Social Media )

Aaj ka Rashifal 2023 : आज के बदलते इस दौर में व्यक्ति के मन में कई तरह के सवाल उत्पन्न होते हैं. जिस वजह से व्यक्ति दिशाहीन होने लग जाता है और उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है. तो ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख में ज्योतिषाचार्य अरविंद त्रिपाठी के जरीए आज के भविष्य के बारे में बताएंगे कि आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. किन्हें पदोन्नति मिलने की संभवाना है. किसे शुभ समाचार मिलेगा और किसे अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है. 

Advertisment

ये भी पढ़ें - Papmochani Ekadashi 2023 : पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, धन और आरोग्य की होगी प्राप्ति

ज्योतिषाचार्य अरविंद त्रिपाठी जके जरीए जानिए आज का राशिफल 

1. मेष राशि 
आज चुनौतियों एवं समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. नौकरी का योग बन रहा है. यात्रा  से मन प्रसन्नचित्त रहेगा. अपने समय का सदुपयोग करने की  जरूरत है.ऋण थोड़ा कम होगा.
सावधानी- धैर्य से काम ले।
उपाय- लाल वस्त्र दान करें
शुभ अंक -  3
शुभ रंग - लाल
लक मीटर - 6

2. वृष राशि
आज लाभ का योग बन रहा है.संतान सुख प्राप्त का योग बन रहा है.संतान की चिंता समाप्त होगी। परिवार मे धार्मिक कार्य हो सकता है. पूजी निवेश करने से  बचें. नए व्यापार करने का भी योग बन रहा है.
सावधानी- अपने समय का सदुपयोग करे
उपाय- सफेद वस्त्र दान करे।
दूध या दूध से बनी मिठाई गरीबों को खिलाएं।                        
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - नीला
लक मीटर - 8

3.मिथुन राशि 
वाद-विबाद से वचना ही लाभप्रद रहेगा. यात्रा एवम मित्रो से लाभ प्राप्त होगा. राजनीतिग्यो के लिए श्रेष्ठ समय चल रहा है. पदोन्नति का योग तथा नये व्यापर से लाभ मिलेगा शुभ घटनाओं के होने का प्रबल योग है. आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें. शुभ समाचार मिलेंगे.
सावधानी- खान पान पर नियंत्रण रखें।
उपाय- हरा मूंग  दान करे एवं किसी जरूरत मंद को
वस्त्र दान करें
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - सी ग्रीन
लक मीटर - 8

4.कर्क राशि 
राजनैतिक लाभ मिलेगा. दूर देश की यात्रा होगी. कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। शत्रु  से परेशान हो सकते हैं. आज भूमि सम्पत्ति से लाभ होगा. नौकरी के  लिए अनुकूल परिणाम आयेगा.यात्रा हो सकती है.
सावधानी- शेयर में पूँजी निवेश करने से बचे
उपाय- ॐ नम: शिवाय  
मंत्र  का  जप  करें 
शुभ अंक -  1
शुभ रंग - सफेद
लक मीटर - 8

5. सिंह राशि 
आज अच्छे मनोबल  से  सारे अच्छे कार्य करेंगे. कार्य में मन लगाना श्रेयस्कर रहेगा.पराक्रम से लाभ मिलेगा. परीक्षा में सफलता मिलेगी.आवेश में कोई कार्य नहीं करें. गुस्सा पर नियंत्रण रखें.
सावधानी- पिता से वाद विवाद न करें.
उपाय- ॐ घृणि सूर्याय नम:
मंत्र का जप करें
लाल चंदन,लाल पुष्प भगवान भाष्कर को अर्पित करें.
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - सुर्ख लाल
लक मीटर - 7

6. कन्या राशि
क़ीमती सलाह एवम मशविरा से लाभ मिलने का योग है.बुद्धि के  कार्यो से लाभ होगा.पूजी निवेश करने से नुकसान हो सकता है.नौकरी मिलने   लिए उत्तम समय अच्छा चल रहा है.
किसी प्रकार  का जोखिम न उठाएं. शुभ समाचार मिलेंगे।
सावधनी- आलस्य का परित्याग करना उचित रहेगा.
उपाय- गोशाला में गाय को  हरा चारा खिलाएं
गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - सी ग्रीन
लक मीटर  - 8

7. तुला राशि
धन लाभ का योग रहा है.व्यापार में वृद्धि का योग है. समय उत्तम चल रहा है. यात्रा से लाभ होगा.नये रोजगार  के अवसर मिलेगा.
सावधानी- किसी का भी मज़ाक  न बनायें l
उपाय- सफेद वस्त्र मंदिर मे दान दे।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - नीला
लक मीटर - 8      
              
8 वृश्चिक राशि 
पराक्रम से लाभ होगा. नये कार्य करने के अवसर मिलेंगे. प्रतिष्ठा में  वृद्धि का योग है. व्यापार मे  कोई बड़े सौदे हो सकता है.विद्यार्थियो के सफलता के लिये  स्वर्णिम समय चल रहा है।
स्थायी संपत्ति के मामलो से लाभ मिलने का योग है.
सावधानी- अति विश्वास करना नुकसानदेह हो सकता है
उपाय- श्री हनुमान कवच का पाठ करना आपके लिए हित प्रद रहेगा।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग - सुर्ख लाल
लक मीटर - 8 
           
9 धनु राशि 
व्यापार निवेश में जोखिम उठाने से लाभ बढ़ेगा। नौकरी आदि में प्रमोशन मिल सकता है. विरोधी परास्त होंगे। कार्य में मित्रों की मदद  से सफलता मिलने का योग है.शुभ कार्य एवम संतान लाभ का योग बन रहा है.
सावधनी- नये कार्य करने से बचे।
उपाय- अपने पर्स मे श्री यंत्र रखे
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - हल्दी कलर
लक मीटर - 8

10.मकर राशि 
देश विदेश की यात्रा का योग है. मान सम्मान में वृद्धि होने का योग है।शुभ कार्य होंगे.यात्रा से लाभ तथा व्यापार में निवेश से लाभ प्रापर होंगे. सरकारी नौकरी तथा साक्षात्कार में बुलावा आ सकता है. शुभ समय है. वाणी पर संयम आवश्यक है.
सावधानी- तेज गति का वाहन चलाने से परहेज करें.
शनि मंत्र का जाप करें.
काली वस्तु का दान करे
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - सफेद
लक मीटर - 8  
          
11.कुंभ राशि 
आर्थिक  स्थिति सुद्रढ़ होगा।मनोबल  बढ़ेगा. विरोधियो से कष्ट मिल सकता है. शुभ घटनाये घटित हो सकता है. प्रतिष्ठा  में वृद्धि  होगा। रोग एवम शत्रु से परास्त होंगे.
सावधानी- अपनी गोपनीयता बरतें
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं
काला छाता दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग-सफेद
लक मीटर - 8 
                 
12 मीन राशि
चुनौती से भरा हुआ समय चल रहा हैं, धैर्य से काम लें. रुका हुआ कार्यों मे कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा. योजनाएं लाभ देंगी. निवेश करने से बचें. भागदौड़ बनी रहेगी. विघ्न बाधाओं के साथ कार्यो में सफलता मिलेगी.
सावधानी- पूंजी निवेश करना अभी उचित नहीं है.
श्री सूक्त का पाठ  करें.
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - पिंक
लक मीटर - 7

astrology in hindin hindi news nation videos Virgo Horoscope in Hindi Virgo horoscope today news-nation horoscope tarot card reading rashiphal in hindi news nation live Daily Horoscope
      
Advertisment