रोचक तथ्यः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बने ये रिकॉर्ड, कम वोटों से जीतने वाले MLA की संख्या हुई आधी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 का सबसे रोचक पहलू है हार-जीत के बीच वोटों का फासला. पिछले चुनाव में 12 ऐसी सीटें थीं जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोटों से कम था.
नई दिल्ली:
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में इस बार बीजेपी 25.7 फीसद वोट पाकर 105 सीटों पर कब्जा जमाई जबकि सहयोगी शिवसेना को 16.41 फीसद वोट मिले. सीटों के लिहाज से देखें तो शिवसेना को 56 सीटें मिलीं. एनसीपी 54 सीट पाकर तीसरे नंबर पर रही. पिछले चुनाव के मुकाबले बीजेपी का वोट प्रतिशत करीब 3 फीसद और शिवसेना का डेढ़ फीसद वोट गिरा. वहीं एनसीपी ने सीटें जरूर बढ़ाई लेकिन एक फीसद वोट उसके भी गिरे. इस चुनाव में उसे 16.7% वोट मिले जबकि पिछली बार उसे 17.4% वोट मिले थे. कांग्रेस को 15.9% वोट मिले वहीं पिछली बार उसे 18.1% वोट मिले थे.
यह भी पढ़ेंः रोचक तथ्यः महाराष्ट्र के सबसे बड़ विजेता, अजित पवार ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
लेकिन इस चुनाव का सबसे रोचक पहलू है हार-जीत के बीच वोटों का फासला. पिछले चुनाव में 12 ऐसी सीटें थीं जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोटों से कम था. इस बार यह संख्या घट कर 5 हो गई. इस बार सबसे कम 409 वोटों से हार-जीत का फैसला चांदीवली सीट पर हुआ. यहां शिवसेना के दिलीप भाऊसाहेब लांडे ने कांग्रेस के खान मोहम्मद आरिफ को केवल 409 वोटों से हराया.
विधानसभा | विजेता | दल | दूसरा स्थान | दल | मार्जिन |
चान्दीवली | दिलीप भाऊसाहेब लांडे | शिवसेना | खान मो.आरिफ (नसीम) | कांग्रेस | 409 |
अर्जुनी-मोरगांव | चंंद्रीकापूरे मनोहर गोवर्धन | एनसीपी | बडोले राजकुमार सुदाम | बीजेपी | 718 |
दौंड | राहुल सुभाषराव कुल | बीजेपी | रमेश किसनराव थोरात | एनसीपी | 746 |
सांगोले | ॲड.. शहाजीबापू राजाराम पाटील | शिवसेना | डॉ. अनिकेत चंद्रकांत देशमुख | पीजैन्ट्स एण्ड वर्कर्स पार्टी ऑफ इण्डिया | 768 |
कोपरगांव | आशुतोष अशोकराव काळे | एनसीपी | कोल्हे स्नेहलता बिपीनदादा | बीजेपी | 822 |
जहां तक पिछले चुनाव की बात है तो सबसे छोटी जीत श्रीवर्धन सीट पर हुईथी जहां कांग्रेस के अनिल अवधूत टटकारे महज 77 वोटों से जीत दर्ज किए थे. इस चुनाव में 4 ऐसी सीटें थीं जहां हार-जीत का फैसला 400 से भी कम वोटों से हुआ था. कम मार्जिन से जीतने वाले अधिकतर उम्मीदवार शिवसेना के थे.
विधानसभा | विजेता | पार्टी | वोटों का अंतर |
श्रीवर्धन | अवधूत अनिल | एनसीपी | 77 |
करमाला | गोविंद नारायन पाटिल | शिवसेना | 257 |
जालना | अर्जुन पंडितराव | शिवसेना | 296 |
शाहूवाडी | सत्यजीत बाबा साहेब पाटिल | शिवसेना | 388 |
पालघर | घोडा क्रूसना अर्जुन | शिवसेना | 515 |
करवीर | चंद्रदीप शशिकांत | शिवसेना | 710 |
शहादा | पड़वी उदे सिंह कोचारू | बीजेपी | 719 |
कल्याण पूर्व | गण्पति कालू | निर्दल | 745 |
वडाला | कालीदास नीलकंठ | कांग्रेस | 800 |
उरण | मनोहर गजानन | शिवसेना | 811 |
देवली | कांबले रणजीत प्रताप राव | कांग्रेस | 943 |
धामणगांव रेलवे | जगताप विरेंद्र | कांग्रेस | 974 |
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा