रोचक तथ्यः महाराष्ट्र के सबसे बड़े विजेता, अजित पवार ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
इस बार उन्होंने इस मार्जिन को लगभग दोगुना करते हुए 165265 वोटों से जीत हासिल की. इस बार के चुनाव में यह सबसे बड़ी मार्जिन है.
नई दिल्ली:
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 (Maharashtra Assembly Election 2019) में सबसे बड़े विजेता के रूप में एनसीपी के अजित पवार (Ajit Pawar) उभरे हैं. वोटों के लिहाज से इस बार भी उनकी जीत सबसे बड़ी रही. बारामती सीट से पिछली बार यानी 2014 के चुनाव में भी अजित पवार (Ajit Pawar) ने सबसे बड़ी जीत हासिल की थी. उस समय उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 89791 से हराया था और इस बार उन्होंने इस मार्जिन को लगभग दोगुना करते हुए 165265 वोटों से जीत हासिल की. इस बार के चुनाव में यह सबसे बड़ी मार्जिन है.
सबसे बड़ी जीत हासिल करने वालों में दूसरे नंबर पर कांग्रेस के कदम विश्वजीत पतंगराव हैं. कांग्रेस की टिकट पर पलुस कडेगांव विधानसभा सीट से पतंगराव ने शिवसेना के संजय आनंद को 162521 वोटों के विशाल अंतर से हराया.
यह भी पढ़ेंः Maharashtra Assembly Election Result 2019 : महाराष्ट्र के सभी विजेता उम्मीदवारों की लिस्ट यहां देखें
तीसरे नंबर पर मुरबाड से बीजेपी के किसन शंकर कथोरे हैं जिन्होंने एनसीपी के प्रमोद विनायक हिंदुराव को 136040 वोटों से हराया. चौथे नंबर पर लातूर ग्रामीण से कांग्रेस के धीरज विलासराव देशमुख हैं, जिन्होंने शिवसेना के सचिन को 121482 वोटों से शिकस्त दी.
निर्वाचन क्षेत्र | विजेता | पार्टी | अंतर |
बारामती | अजित अनंतराव पवार | एनसीपी | 165265 |
पलुस-कडेगांव | कदम विश्वजीत पतंगराव | कांग्रेस | 162521 |
मुरबाड | किसन शंकर कथोरे | बीजेपी | 136040 |
लातुर ग्रामीण | धीरज विलासराव देशमुख | कांग्रेस | 121482 |
अगर पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2014 की बात करें तो एक लाख से मार्जिन से जीत-हार वाली कोई सीट नहीं थी. सबसे ज्यादा वोटों से जीत दर्ज करने वाले बारामती से अजित पवार (Ajit Pawar) थे जिन्होंने 89791 से जीत दर्ज की थी.
2014 का चुनाव परिणाम
निर्वाचन क्षेत्र | विजेता | पार्टी | अंतर |
बारामती | अजित अनंतराव पवार | एनसीपी | 89791 |
दिग्रस | राठौर संजय | शिवसेना | 79864 |
बोरीवली | विनोद तावड़े | बीजेपी | 79267 |
इस्लामपुर | जयंत राजाराम पाटिल | कांग्रेस | 75186 |
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी