Akash Deep Net Worth: करोड़ों के मालिक हैं बर्मिंघम टेस्ट के हीरो आकाश दीप, जानें कहां-कहां से करते हैं कमाई
प्रशांत किशोर का दिलीप जायसवाल पर आरोप निराधार: धर्मशिला गुप्ता
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत की ऐतिहासिक जीत पर योगराज सिंह ने शुभमन गिल के नेतृत्व की सराहना की
निशिकांत दुबे की टिप्पणी भाजपा की असली सोच को उजागर करती है: नाना पटोले
दिल्ली सीएम ने यूपी के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, यमुना में अवैध रेत खनन रोकने पर मांगी मदद
महाराष्ट्र को अनैतिक बनाने की राजनीति कर रही भाजपा : सचिन सावंत
मुंबई में डेटिंग ऐप से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 21 लोग गिरफ्तार
बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण : पिछले 24 घंटे में 1.18 करोड़ फॉर्म एकत्र
पिछली आप सरकार के कारनामे अब भी आ रहे बाहर: वीरेंद्र सचदेवा

आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : अन्नपूर्णा देवी

आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : अन्नपूर्णा देवी

आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : अन्नपूर्णा देवी

author-image
IANS
New Update
आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: अन्नपूर्णा देवी

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

सरायकेला, 26 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री और कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी ने गुरुवार को सरायकेला के अपने दौरे के दौरान कांग्रेस और झारखंड की सत्तारूढ़ सरकार पर जमकर हमला बोला। आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचीं केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया और झारखंड सरकार को भ्रष्टाचार और अराजकता के लिए जिम्मेदार ठहराया।

कार्यक्रम के दौरान अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर संविधान की हत्या का आरोप लगाते हैं, उन्हें आपातकाल के काले दौर को याद करना चाहिए। 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूरे देश को जेल में तब्दील कर दिया था। असल मायने में लोकतंत्र की हत्या उसी दौरान हुई थी।”

उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की कि वे आपातकाल के उस दौर को समझें, जब नागरिकों के अधिकारों को कुचल दिया गया था। इतिहास की सच्चाई को जानना आज के समय में बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी गलतियां दोहराई न जाएं।

अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर भी निशाना साधा और इसे हर मोर्चे पर विफल करार दिया। उन्होंने कहा, “राज्य में भय और भ्रष्टाचार का माहौल व्याप्त है। सरकारी कार्यालयों से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। झारखंड में न तो महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही बेटियां। राज्य सरकार की मैया सम्मान योजना केवल चुनावी जुमला है। यह योजना केवल जनता को गुमराह करने का एक हथकंडा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां और कार्यप्रणाली जनता के हित में नहीं हैं, बल्कि केवल सत्ता को बनाए रखने के लिए बनाई गई हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। केंद्र सरकार की योजनाएं, जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि, देश के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम कर रही हैं। इसके उलट झारखंड सरकार विकास कार्यों को लेकर उदासीनता और जनता की समस्याओं के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाए हुए है। बीजेपी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश और जनता के हित में काम करती है।

--आईएएनएस

एकेएस/जीकेटी

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment