झुलसाने वाली गर्मी से लोग हुए बेहाल

News Nation Bureau 23 May 2018, 03:10 PM
दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आद्रता का स्तर सुबह 8.30 बजे 44 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में तेज धूप पसीना बहाने वाली है। वहीं, लू के असर से जनजीवन बेहाल है। राज्य में लगातार गर्मी का असर बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में लू का असर रहा।
Follow us on News
TOP NEWS