जासूसी से पाक का इनकार, गिरफ्तारी पर बासित ने कहा- यह वियना संधि का उल्लंघन है

News Nation Bureau 27 October 2016, 03:33 PM
रक्षा दस्तावेजों के साथ हिरासत में लिये गए पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को दिल्ली पुलिस ने छोड़ दिया है। अब उसे भारत छोड़कर जाना होगा। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जासूसी के आरोप में बुधवार को पाक उच्चायोग के अधिकारी महमूद अख्तर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से डिफेंस से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए थे। वहीं भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त बासित ने अख्तर की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए कहा, 'यह 1961 में वियना संधि का उल्लंघन है।'
Follow us on News
TOP NEWS