.

महाराष्ट्र: भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, नए राज्यपाल बने रमेश बैस

रमेश बैस ( Ramesh Bais new Governor of Maharashtra ) महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। भारत के राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी ( Bhagat Singh Koshyari ) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

News Nation Bureau
| Edited By :
12 Feb 2023, 10:19:57 AM (IST)

New Delhi:

रमेश बैस ( Ramesh Bais new Governor of Maharashtra ) महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। भारत के राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी ( Bhagat Singh Koshyari ) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल, गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा स्वीकार किया। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

Train Cancelled Today: रेलवे ने आज कैंसिल की 400 से ज्यादा ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

देश के इन राज्यों में बनाए गए नए राज्यपाल

क्रम संख्या राज्यपाल राज्य
1 रमेश बैस  महाराष्ट्र 
2 गुलाब चंद कटारिया असम
3 शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश
4 राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर बिहार 
5 फागू चौहान मेघालय
6 बीडी मिश्रा लद्दाख के एलजी
7 एस अब्दुल नजीर   आंध्र प्रदेश
8 बिस्वा भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ 
9 अनुसुइया मणिपुर 
10 ला गणेशन नागालैंड
11 लक्ष्मण प्रसाद आचार्य   सिक्किम
12 लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक अरुणाचल प्रदेश